September Grah Gochar: सितंबर में ग्रहों की चाल, इन राशियों के भाग्य, धन-करियर में लगेंगे चार चांद

September Me Grah Gochar: सितंबर में शुक्र समेत कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। जानें ग्रह गोचर का असर और किन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ। बता दे कि सितंबर में शुक्र तुला राशि में प्रवेश कर मालव्य राजयोग बनाएंगे। जानें मेष, तुला और मकर राशि वालों को धन, करियर और रिश्तों में क्या लाभ मिलेगा।

Update:2026-08-31 09:00 IST

September Me Grah Gochar : सितंबर 2026 की शुरुआत ग्रहों की हलचल के लिहाज से काफी खास है। महीने की शुरुआत में शुक्र अपनी  तुला में प्रवेश करेंगे। शुक्र को प्रेम, विवाह, पैसा, सुख-सुविधा, सुंदरता और भौतिक सुखों का कारक ग्रह है। इसलिए शुक्र का मजबूत स्थिति में आना कई लोगों की लाइफ में सकारात्मक बदलाव लाएगा। 2 सितंबर 2026 को शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे। तुला में पहुंचते ही शुक्र मालव्य राजयोग बनाएंगे। वहीं 26 सितंबर को बुध के साथ शुक्र की युति होने से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा। ऐसे में सितंबर का दूसरा और आखिरी सप्ताह कुछ राशियों के लिए खासतौर पर फायदेमंद रह सकता है।

जानते हैं सितंबर में किन 3 राशियों को शुक्र के इन बदलावों से सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है।


मेष राशि: रिश्तों में मिठास, बिजनेस में बढ़ेगा फायदा

मेष राशि वालों के लिए सितंबर का महीना पार्टनरशिप और रिश्तों के मामले में नई उम्मीद लेकर आ सकता है। शुक्र का गोचर आपकी राशि से सप्तम भाव में होगा। यह भाव विवाह, जीवनसाथी, पार्टनरशिप और सामाजिक संबंधों से जुड़ा माना जाता है। इसलिए इस महीने आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में अच्छे बदलाव दिखेंगे।

शादीशुदा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ किसी पुरानी बात को लेकर चल रहा तनाव कम हो सकता है। एक-दूसरे को समझने की कोशिश बढ़ेगी और साथ में घूमने या कहीं जाने का प्लान बन सकता है। जो लोग शादी के लिए सही पार्टनर की तलाश कर रहे हैं, उन्हें सितंबर में कोई पसंद आने वाला रिश्ता मिल सकता है।

बिजनेस करने वाले लोगों के लिए भी शुक्र का यह गोचर लाभ देने वाला रह सकता है। किसी नए व्यक्ति के साथ पार्टनरशिप करने का मौका मिल सकता है। नई डील या प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। आपकी बातचीत करने की कला किसी काम को फाइनल कराने में मदद करेगी।

मनी के मामले में भी महीने का दूसरा हिस्सा अच्छा रह सकता है। रुका हुआ पैसा वापस आने की उम्मीद बन सकती है। हालांकि सुख-सुविधाओं और शॉपिंग पर खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा।

करियर में काम का प्रेशर रहेगा, लेकिन मेहनत का रिजल्ट भी मिलेगा। जो लोग जॉब चेंज करने की सोच रहे हैं, उन्हें किसी अच्छी जगह से ऑफर मिल सकता है।

महीने की खास बात: सितंबर के आखिरी दिनों में कोई पार्टनरशिप या फाइनेंशियल डील आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

तुला राशि: पर्सनैलिटी में निखार, करियर में नई उड़ान

तुला राशि वालों के लिए सितंबर 2026 का महीना शुक्र के कारण बेहद महत्वपूर्ण  है। शुक्र आपकी राशि में ही प्रवेश करेंगे। अपनी ही राशि में शुक्र का होना आपको आत्मविश्वास, आकर्षण और फैसले लेने की क्षमता में मजबूती दे सकता है।

महीने की शुरुआत से ही आपको अपने काम और पर्सनल लाइफ में बदलाव महसूस हो सकते हैं। लोग आपकी बात को पहले से ज्यादा महत्व देंगे। ऑफिस में आपकी प्रेजेंस मजबूत होगी और सीनियर आपके काम पर ध्यान दे सकते हैं।

नौकरीपेशा जातकों के लिए सितंबर में ग्रोथ के नए चांस बन सकते हैं। किसी प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है या आपकी भूमिका में बदलाव हो सकता है। लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।

बिजनेस करने वालों के लिए यह समय नए एक्सपेरिमेंट करने का है। नया प्रोडक्ट, नई सर्विस या नया मार्केट आपके लिए फायदा लेकर आ सकता है। ग्राहक बढ़ सकते हैं और पुराने क्लाइंट से भी दोबारा काम मिलने के योग बनेंगे।

पैसों की बात करें तो इनकम बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं। अगर आप किसी नए इनकम सोर्स पर काम कर रहे हैं तो सितंबर के आखिरी सप्ताह में उसका अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। 26 सितंबर के बाद बुध और शुक्र की युति आपके लिए बातचीत और बिजनेस से जुड़े मामलों में फायदा दे सकती है।

लव लाइफ में भी पॉजिटिव बदलाव आएंगे। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। वहीं रिलेशन में रहने वाले लोगों के बीच भरोसा बढ़ेगा।

महीने की खास बात: इस महीने आपकी पर्सनैलिटी और कॉन्फिडेंस आपकी सबसे बड़ी ताकत बन सकता है।

मकर राशि: काम में बढ़ेगा रुतबा, धन के मामले में राहत

मकर राशि वालों के लिए सितंबर का महीना करियर और आर्थिक मामलों में महत्वपूर्ण रह सकता है। शुक्र का गोचर आपकी राशि से दशम भाव में होगा। यह भाव नौकरी, बिजनेस, पद, प्रतिष्ठा और कार्यक्षेत्र से जुड़ा माना जाता है। इसलिए सितंबर में आपका मुख्य फोकस काम और ग्रोथ पर रहने वाला है।

ऑफिस में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। जो काम काफी समय से अटका हुआ था, उसमें गति आएगी। सीनियर अधिकारियों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे और आपकी मेहनत को पहचान मिल सकती है। कुछ जातकों को नई जॉब या बेहतर पद का मौका भी मिल सकता है।

अगर आपका काम विदेश, मल्टीनेशनल कंपनी या विदेशी क्लाइंट से जुड़ा है तो सितंबर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस करने वालों को नए क्लाइंट मिलने के साथ अपना काम बढ़ाने का मौका मिलेगा। किसी पुराने संपर्क के जरिए बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है।

फाइनेंस के मामले में भी यह महीना राहत देने वाला रह सकता है। इनकम के रास्ते मजबूत होंगे और पहले से चल रही आर्थिक परेशानी धीरे-धीरे कम हो सकती है। प्रॉपर्टी या पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला आगे बढ़ सकता है। हालांकि बड़े निवेश में जल्दबाजी करने के बजाय पूरी जानकारी लेना बेहतर रहेगा।

फैमिली लाइफ में भी स्थिति सामान्य से अच्छी रह सकती है। घर के किसी सदस्य की मदद से कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। सेहत को लेकर भी अपनी रूटीन पर ध्यान देने से फायदा मिलेगा।

महीने की खास बात: सितंबर में आपकी मेहनत सीधे आपकी प्रोफेशनल ग्रोथ से जुड़ सकती है और आने वाले समय के लिए मजबूत बेस तैयार हो सकता है।

सितंबर में शुक्र और बुध की युति से बनने वाला लक्ष्मी नारायण योग इन राशियों के लिए आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में नया अवसर देगा। खासतौर पर बातचीत, डील, नेटवर्किंग और पैसों से जुड़े फैसलों में फायदा मिलने की संभावना बढ़ सकती है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Tags:    

Similar News