नवरात्रि से पहले घर से इन चीजों को कर दें बाहर, नहीं तो परिवार पर टूट सकता है मुसीबतों का अंबार!

Shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि आने से पहले आपको अपने घरों से कुछ वस्तुओं को अवश्य हटा देना चाहिए अन्यथा नकारात्मकता ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

Update:2025-09-11 17:05 IST

 Shardiya Navratri

Shardiya Navratri: पंचांग के अनुसार, हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि का आरंभ होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन देवी दुर्गा का आगमन पृथ्वी पर होता है। ऐसी मान्यता है कि प्रतिपदा से नवमी तिथि तक माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है और इस अवसर पर घरों, मंदिरों और धार्मिक स्थलों तक देवी की पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है। हिंदू धर्म में नवरात्रि को सकारात्मक ऊर्जा और उल्लास का पर्व माना गया है, इसलिए इस पर्व के आने से पहले आपको अपने घरों से कुछ वस्तुओं को अवश्य हटा देना चाहिए अन्यथा नकारात्मकता ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

शारदीय नवरात्रि से पहले घर से हटा दें ये 5 चीज़ें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि से पहले घर में रखी टूटी-फूटी चीज़ें जैसे कि बर्तन, खिलौने और इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि को हटा देंना चाहिए। खासकर के अगर कांच के बर्तन या फिर शीशे में दरार हो, तो उसे उसी समय घर से तुरंत हटा देना चाहिए, क्योंकि ये अशुभ संकेत का सबसे बड़ा कारण बनता हैं।

  • शारदीय नवरात्रि से पहले अपने घर के मंदिर से देवी-देवताओं की टूटी और क्षतिग्रस्त मूर्तियों को भी हटा कर बाहर कर दें। इसका नकारात्मक प्रभाव घर की सकारात्मकता को प्रभावित कर सकता है।
  • नवरात्रि से पहले घर से टूटे-फूटे फर्नीचर, पुराने डिब्बे और जंग लगे बर्तन हटा को भी हटा देंना चाहिए क्योंकि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि से पहले पुरानी बंद घड़ियाँ हटा देनी चाहिए। इससे काम में रुकावटें आती हैं।
  • वास्तु के अनुसार, नवरात्रि से पहले घर से पुराने और फटे कपड़े हटा देने चाहिए क्योंकि इन्हें रखने से घर में दरिद्रता का वास होता है।
Tags:    

Similar News