3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन! 22 नवंबर को बन रहा दुर्लभ राजयोग, शुक्र की चाल से मिलेगा लाभ?

Shukra Gochar 2026: 22 नवंबर को शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इससे मालव्य और लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा। जानें मेष, तुला और कन्या राशि वालों को नौकरी, कारोबार और धन के मामले में क्या लाभ मिल सकता है।

Update:2026-11-18 10:31 IST

Shukra Margi 2026:  ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, प्रेम, सौंदर्य, ऐश्वर्य और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक है। कुंडली में शुक्र की शुभ स्थिति व्यक्ति को सुखी वैवाहिक जीवन, आर्थिक संपन्नता और करियर में तरक्की दिलाने वाली मानी जाती है। यही वजह है कि शुक्र के राशि परिवर्तन और उनकी चाल में होने वाले बदलाव का ज्योतिष में विशेष महत्व है।

पंचांग के अनुसार, शुक्र अपनी नीच राशि कन्या में विराजमान हैं। 22 नवंबर 2026 को शुक्र राशि परिवर्तन करके अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करेंगे और 1 जनवरी 2027 तक इसी राशि में रहेंगे। शुक्र के तुला राशि में प्रवेश करने से मालव्य महापुरुष राजयोग का निर्माण होगा। वहीं, तुला राशि में बुध के साथ शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग भी बनेगा। इन दोनों योगों को धन, सुख-संपन्नता, बुद्धिमत्ता और तरक्की के योग बन रहे है।

शुक्र के अपनी ही राशि तुला में आने से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। खासतौर पर कुछ राशि के जातकों के लिए यह गोचर नौकरी, कारोबार और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं और आय के नए रास्ते खुलने की संभावना है। जानते हैं मालव्य और लक्ष्मी नारायण राजयोग से किन तीन राशियों को विशेष लाभ मिलता है।

मेष राशि: कारोबार में मिलेगी बड़ी डील

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर कई मामलों में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। इस दौरान आपको अपने प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। खासतौर पर व्यापार और नौकरी से जुड़े मामलों में परिस्थितियां आपके पक्ष में बन सकती हैं। जो लोग लंबे समय से अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें कोई नया अवसर मिल सकता है।

व्यापारियों के लिए किसी बड़ी डील के फाइनल होने के योग बन सकते हैं। नए ग्राहकों से संपर्क बढ़ेगा और कारोबार में विस्तार करने के मौके मिलेंगे। साझेदारी में काम करने वाले लोगों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। यदि किसी व्यावसायिक योजना को लेकर लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, तो उसमें आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है।

नौकरीपेशा जातकों के लिए भी यह समय महत्वपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपकी मेहनत और काम करने के तरीके को वरिष्ठ अधिकारियों की सराहना मिल सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से अवसर मिलने की संभावना है। वेतन वृद्धि या पद में बदलाव को लेकर भी सकारात्मक खबर मिल सकती है।

पारिवारिक और वैवाहिक जीवन की बात करें तो रिश्तों में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनेगा। आपसी बातचीत से पुरानी गलतफहमियां खत्म करने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ सकती हैं। कुल मिलाकर शुक्र का यह गोचर मेष राशि वालों के लिए करियर और निजी जीवन दोनों में अच्छे बदलाव के संकेत दे रहा है।

वृषभ राशि: अधूरे सपने पूरे होने के बनेंगे योग, 

वृषभ राशि के स्वामी स्वयं शुक्र ग्रह हैं। ऐसे में शुक्र की चाल में होने वाला बदलाव इस राशि के जातकों के लिए विशेष महत्व रखता है। शुक्र के मार्गी होने से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ समय से जिन कामों को पूरा करने के लिए आप प्रयास कर रहे थे, उनमें अब सफलता मिलने की संभावना बन सकती है। किसी महत्वपूर्ण योजना को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा।

आर्थिक मामलों में भी समय अनुकूल रह सकता है। अचानक धन लाभ होने या पहले किए गए किसी निवेश से अच्छा फायदा मिलने के संकेत हैं। यदि आपका पैसा कहीं लंबे समय से अटका हुआ है, तो उसे वापस पाने की दिशा में प्रयास सफल हो सकते हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने की उम्मीद है। हालांकि, इस दौरान बिना सोचे-समझे किसी भी तरह का आर्थिक फैसला लेने से बचना होगा।

नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी शुक्र की मार्गी चाल अच्छी साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और काम करने के तरीके की सराहना हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर होंगे। जो लोग नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, उन्हें किसी अच्छे अवसर की जानकारी मिल सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को नए लोगों से जुड़ने और अपने काम का विस्तार करने का मौका मिल सकता है।

आपकी वाणी और व्यक्तित्व का प्रभाव भी बढ़ सकता है। आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। सामाजिक दायरे में मान-सम्मान बढ़ने के योग हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। कुल मिलाकर शुक्र की मार्गी चाल वृषभ राशि वालों के लिए तरक्की और सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत दे रही है।

तुला राशि: अपनी ही राशि में शुक्र का प्रवेश,

तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर विशेष फलदायी माना जा रहा है, क्योंकि शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं और अब अपनी ही राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इससे आपके व्यक्तित्व में निखार आ सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने फैसले पहले से अधिक मजबूती के साथ ले सकेंगे। समाज में आपकी पहचान और मान-सम्मान बढ़ने के संकेत हैं।

आर्थिक मामलों में भी आपको राहत मिल सकती है। आय के नए स्रोत विकसित होने की संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों को वेतन वृद्धि या पदोन्नति से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम को महत्व दिया जाएगा और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर हो सकते हैं। जो लोग लंबे समय से अपनी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें अब सफलता मिल सकती है।

कारोबार करने वाले जातकों के लिए भी यह समय नए रास्ते खोल सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात या नए व्यावसायिक संपर्क से भविष्य में लाभ मिलने के योग हैं। रुके हुए काम दोबारा शुरू हो सकते हैं। 

पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ सकती हैं। घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। अविवाहित लोगों के विवाह की बातचीत आगे बढ़ सकती है। इस दौरान आप अपनी सुख-सुविधाओं पर भी खर्च कर सकते हैं। हालांकि, आर्थिक संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। कुल मिलाकर तुला राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर तरक्की, प्रतिष्ठा और आर्थिक मजबूती के अवसर लेकर आ सकता है।

कन्या राशि: अटका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत

कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का तुला राशि में प्रवेश आर्थिक मामलों में राहत देने वाला हो सकता है। लंबे समय से जिन कामों में रुकावट आ रही थी, उनमें धीरे-धीरे गति आने के संकेत हैं। विशेष रूप से धन से जुड़े मामलों में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। कहीं पैसा फंसा हुआ है तो उसे वापस पाने की दिशा में प्रयास सफल हो सकते हैं।

आय बढ़ाने के लिए नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। जो लोग नौकरी बदलने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें किसी अच्छे अवसर की जानकारी मिल सकती है।

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी यह समय उपयोगी रह सकता है। नया कारोबार शुरू करने या पहले से चल रहे व्यवसाय को आगे बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। किसी पुराने संपर्क से आपको फायदा मिल सकता है। कारोबार में नई रणनीति अपनाने से अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। आपके बनाए हुए लक्ष्य धीरे-धीरे पूरे हो सकते हैं

पारिवारिक जीवन में भी कुछ अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा और किसी जरूरी काम में उनकी मदद प्राप्त हो सकती है। हालांकि, इस दौरान आपको अपने खर्चों पर विशेष ध्यान देना होगा। सुख-सुविधाओं और जरूरत से ज्यादा खरीदारी पर धन खर्च हो सकता है। इसलिए आमदनी के साथ बचत पर भी ध्यान देना आपके लिए जरूरी रहेगा।

कुल मिलाकर कन्या राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर धन लाभ, नए काम और अधूरी योजनाओं को पूरा करने के लिहाज से अनुकूल रह सकता है।

मालव्य और लक्ष्मी नारायण राजयोग 

वैदिक ज्योतिष में मालव्य महापुरुष राजयोग को पंच महापुरुष योगों में से एक माना गया है। जब शुक्र अपनी स्वराशि वृषभ या तुला अथवा उच्च राशि मीन में होकर कुंडली के केंद्र भाव में स्थित होते हैं, तब मालव्य योग बनता है। वहीं, शुक्र और बुध की युति को लक्ष्मी नारायण योग कहा जाता है। इन योगों को सुख-संपन्नता, धन, बुद्धि, व्यापार और सुखद जीवन से जोड़कर देखा जाता है।

 इन राजयोगों का वास्तविक फल व्यक्ति की जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति, भाव, दृष्टि और महादशा-अंतर्दशा पर निर्भर करता है। इसलिए सभी जातकों को इनके समान परिणाम मिलें, यह जरूरी नहीं है।

शुक्र की मार्गी चाल से क्या होगा बदलाव?

ज्योतिष में शुक्र को प्रेम, विवाह, धन, विलासिता, कला और सुख-सुविधाओं से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए शुक्र के मार्गी होने पर इनसे जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव की संभावना जताई जाती है। वृषभ, कन्या और तुला राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल रह सकता है। हालांकि, किसी भी ग्रह का वास्तविक फल व्यक्ति की जन्मकुंडली में उसकी स्थिति, दशा और अन्य ग्रहों के प्रभाव पर निर्भर करता है। 

नोट : ये जानकारियां धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैं। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।इसे सामान्य रुचि को ध्यान में रखकर लिखा गया है 

Tags:    

Similar News