चांदी सबको नहीं करती सूट! चंद्रमा की प्रिय चांदी, इन 3 राशियों के लिए क्यों है अशुभ? जानें

चांदी को चंद्रमा की धातु माना जाता है, लेकिन ज्योतिष के अनुसार किस राशि के जातकों को इसे धारण करने से पहले कुछ बातें जान लेनी चाहिए। जानिए किन दो राशियों के लिए चांदी मानी जाती है शुभ।

Update:2026-11-23 13:52 IST

Silver Astrology: हाथ में चांदी की अंगूठी हो या गले में चांदी की चेन, इस धातु को शुभता और शीतलता से जोड़ा जाता है। ज्योतिष में भी चांदी का अपना खास महत्व है। इसे चंद्रमा से संबंधित धातु मानते है, जिसका संबंध मन, मानसिक शांति और भावनात्मक स्थिति से है। यही वजह है कि कई लोग चांदी को अपनी दिनचर्या और आभूषणों का हिस्सा बनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष के अनुसार, हर राशि के लिए चांदी अनुकूल नहीं मानी जाती?

ज्योतिष में कहा गया है कि इन तीन राशियों के जातकों को चांदी धारण करने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए। वहीं, दो राशियों के लिए इसे अनुकूल बताया गया है। जानते हैं कि किन राशियों के लिए चांदी सही और गलत है।

मंगल, सूर्य और बुध का प्रभाव: इन 3 राशियों को सावधानी

 मेष राशि: जोश और ऊर्जा के बीच क्यों आती है चांदी?

मेष राशि का संबंध मंगल ग्रह से माना जाता है। मंगल साहस, पराक्रम, उत्साह और निर्णय लेने की क्षमता का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस राशि के जातक अक्सर तेजी से काम करने और चुनौतियों का सामना करने के लिए जाने जाते हैं। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, चांदी का संबंध चंद्रमा से होने के कारण इसकी प्रकृति शीतल मानी जाती है। ऐसे में मंगल प्रधान मेष राशि के लिए इसे हमेशा अनुकूल नहीं माना जाता। ज्योतिषाचार्य की बताई मान्यता के मुताबिक, इस राशि के लोगों को बिना कुंडली देखे चांदी धारण करने से बचना चाहिए।

सिंह राशि: सूर्य प्रधान जातकों के लिए सलाह?

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं।  सूर्य को आत्मबल, प्रतिष्ठा, नेतृत्व और आत्मविश्वास का कारक माना गया है। दूसरी ओर, चांदी का संबंध चंद्रमा से जोड़ा जाता है। सूर्य और चंद्रमा की ग्रह प्रकृति को ध्यान में रखते हुए कुछ ज्योतिषीय मान्यताओं में सिंह राशि के जातकों को चांदी पहनने के मामले में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। खासकर अंगूठी या दूसरे आभूषण के रूप में इसे धारण करने से पहले अपनी जन्मकुंडली का विचार करना बेहतर माना जाता है।

कन्या राशि: बुध की प्रकृति के साथ कैसा है चांदी का संबंध?

कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। बुध को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणना और व्यावहारिक समझ का कारक माना जाता है। इस राशि के जातक सामान्यतः किसी भी काम को बारीकी से समझने के बाद आगे बढ़ना पसंद करते हैं। ज्योतिषाचार्य नीलम भार्गव के अनुसार, चंद्रमा से जुड़ी चांदी की प्रकृति कन्या राशि के लिए अनुकूल नहीं मानी जाती। इसलिए इस राशि के लोगों को चांदी पहनने से पहले ज्योतिषीय सलाह लेने की बात कही गई है।

इन 2 राशियों के लिए चांदी धारण करना  है शुभ

जहां कुछ राशियों के लिए चांदी को लेकर सावधानी बरतने को कहते है, वहीं कर्क और मीन राशि के जातकों के लिए इसे अनुकूल  है।

कर्क राशि: इस राशि के स्वामी स्वयं चंद्रमा हैं। चांदी का संबंध भी चंद्रमा से होने के कारण इसे कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ  है। इसे धारण करने से मन की शांति और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

मीन राशि: मीन राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के जातकों के लिए भी चांदी धारण करना अनुकूल  है। मान्यता के अनुसार, चांदी की शीतल प्रकृति मानसिक सुकून और सकारात्मकता से जुड़ी होती है।

चांदी पहनने से पहले कुंडली विचारे

ज्योतिष में किसी धातु को धारण करने का निर्णय केवल राशि के आधार पर नहीं किया जाता। जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति, उनकी दशा, लग्न और चंद्रमा की स्थिति जैसे पहलुओं को भी महत्वपूर्ण है। इसलिए केवल यह जानकर कि आपकी राशि के लिए चांदी शुभ या अशुभ बताई गई है, कोई अंतिम निर्णय लेना उचित नहीं है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार ज्योतिषीय सलाह लेना बेहतर  है।

दी पहनने से मानसिक शांति, ऊर्जा या जीवन में बदलाव होने संबंधी बातें ज्योतिषीय और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इन्हें वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित प्रभाव नहीं समझना चाहिए।

Tags:    

Similar News