Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण पर कब तक रहेगा सूतक काल, भारत के किन शहरों में कब दिखेगा सूर्य ग्रहण

Surya Grahan 2022: 25 अक्टूबर यानी आज साल का दूसरा और अंतिम सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। आखिरी सूर्यग्रहण को लेकर गांव से लेकर शहर तक हर जगह लोगों में खासी उत्‍सुकता देखी जा रही है।

Update: 2022-10-25 02:28 GMT

Surya Grahan 2022 (Image: Social Media)

Surya Grahan 2022: 25 अक्टूबर यानी आज साल का दूसरा और अंतिम सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। दरअसल आखिरी सूर्यग्रहण को लेकर गांव से लेकर शहर तक हर जगह लोगों में खासी उत्‍सुकता देखी जा रही है। बता दे यह सूर्य ग्रहण भारत के कई इलाकों में दिखेगा, ग्रहण का सूतक काल भी प्रभावी होगा। दरअसल दीपावली के ठीक दूसरे दिन यानी आज यह सूर्य ग्रहण लग रहा है। 

सूर्य ग्रहण का समय

वहीं सूर्य ग्रहण के समय को लेकर कई लोग अभी भी कन्फ्यूज हैं। दरअसल आज (मंगलवार) सूर्य ग्रहण 2022 शाम 4 बजकर 29 मिनट से लेकर 5 बजकर 42 मिनट तक लगेगा। बता दे यह सूर्य ग्रहण भारत में कुछ जगहों पर नजर आएगा, देश में ग्रहण का सूतक काल भी प्रभावी होगा। बता दे सूर्य ग्रहण के कारण विभिन्न मंदिरों में होने वाले अन्नकूट महोत्सव को एक दिन टाल दिया गया है। साथ ही मंदिरों के कपाट भी इस दौरान बंद रहेंगे। केदारनाथ धाम, श्रीकाशी विश्वनाथ धाम, संकटमोचन मंदिर से लेकर कई मंदिरों में प्रवेश ग्रहणकाल में नहीं मिलेगा। वहीं बता दे कि 25 अक्तूबर को अपराह्न 3.30 से 26 अक्तूबर को सूर्योदय (06.02 बजे) तक बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह सहित परिसर स्थित सभी देवकक्ष के पट बंद रहेंगे। साथ ही सप्तर्षि, शृंगार भोग और शयन आरती भी 25 अक्तूबर को नहीं होगी। बता दे 26 अक्तूबर को मोक्ष पूजा और मंगला आरती के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शनार्थियों के लिए खोला जाएगा। साथ ही वहीं संकटमोचन मंदिर ग्रहणकाल के बाद खोल दिया जाएगा। 

भारत के इन शहरों में दिखेगा सूर्य ग्रहण

दरअसल 25 अक्टूबर को लगने जा रहा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण यूरोप, उत्तर पूर्वी अफ्रीका और पश्चिमी एशिया के विभिन्न हिस्सों में नजर आएगा। साथ ही बता दे कि भारत में दिल्ली, बेंगलुरू (कर्नाटक), कोलकाता (पश्चिम बंगाल), चेन्नई (तमिलनाडु), उज्जैन (मध्य प्रदेश), वाराणसी और मथुरा (दोनों उत्तर प्रदेश में) में देखा जा सकेगा।

नई दिल्ली: शाम 04:28 बजे से- शाम 05:42 बजे तक

कोलकाता: शाम 04:51 बजे-शाम 05:04 बजे

मुंबई: शाम 04:49 बजे-शाम 06:09 बजे

चेन्नई: शाम 05:13 बजे-शाम 05:45 बजे

पटना: शाम 04:42 बजे-शाम 05:14 बजे

जयपुर: शाम 04:31 बजे-शाम 05:50 बजे

लखनऊ: शाम 04:36 बजे-शाम 05:29 बजे

हैदराबाद: शाम 04:58 बजे-शाम 05:48 बजे

बेंगलूरु: शाम 05:12 बजे-शाम 05:56 बजे

अहमदाबाद: शाम 04:38 बजे-शाम 06:06 बजे

पुणे: शाम 04:51 बजे-शाम 06:06 बजे

नागपुर: शाम 04:49 बजे-शाम 05:42 बजे

भोपाल: शाम 04:42 बजे-शाम 05:47 बजे

चंडीगढ़: शाम 04:23 बजे-शाम 05:41 बजे

मथुरा: शाम 04:31 बजे-शाम 05:41 बजे


Tags:    

Similar News