Surya Grahan Date Time: साल का आखिरी सूर्यग्रहण खोलेगा इन राशियों की किस्मत, मिलेगी जबरदस्त सफलता होगा धन लाभ

Surya Grahan date time in India: दिवाली का त्योहार 24 अक्टूबर को भारत में धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं दिवाली के अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है।

Update: 2022-10-25 10:11 GMT

Surya Grahan 2022 (Image: Social Media)

Surya Grahan Date Time in India: दिवाली का त्योहार 24 अक्टूबर को भारत में धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं दिवाली के अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। बता दे यह साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। दरअसल यह सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण है। इसके कारण यह पांच दिवसीय त्योहार की तिथियों पर भी प्रभाव पड़ रहा है। 

वहीं सूर्य ग्रहण के समय की बात करें तो सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर की शाम को 4 बजकर 22 मिनट से शुरू होगा और 6 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा। यानी भारत में सूर्य अस्त होने के समय सूर्य ग्रहण भी खत्म हो जाएगा। दरअसल सूर्य ग्रहण का सभी राशि पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ेगा। बता दे कुछ राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा तो कुछ राशि वालों पर इसका अशुभ प्रभाव पड़ेगा। तो आइए जानते हैं कि कौन सी हैं वे राशि जिन पर सूर्य ग्रहण का शुभ प्रभाव पड़ने वाला है:

कर्क राशि (Cancer Zodiac Sign)

इस बार सूर्य ग्रहण के कारण कर्क राशि के लोगों पर शुभ प्रभाव पड़ने वाला है। दरअसल इस राशि के लोगों के अटके हुए काम पूरे होंगे। साथ ही कर्क राशि वालों को हर कार्य में सफलता मिलेगी। वाहन, भूमि और भवन भी खरीद सकते हैं। इस राशि को धन लाभ होगा और परिवार में खुशियां आएंगी। 

सिंह राशि (Leo Zodiac Sign)

सिंह राशि वालों के लिए सूर्यग्रहण अच्छा होने वाला है क्योंकि इस राशि के जातकों को काफी फायदा होने वाला है। साथ ही कहीं से अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। सिंह राशि को धन लाभ होगा। इसके अलावा नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही कार्यों में सफलता प्राप्त होगी और व्यापार में भी मुनाफा होगा।

धनु राशि (Sagittarius Zodiac Sign)

सूर्य ग्रहण का असर धनु राशि के जातकों के लिए काफी शुभ रहने वाला है। दरअसल धनु राशि के जातकों को धन लाभ के नए स्रोत प्राप्त होंगे। साथ ही इस दौरान तरक्की भी मिलेगी। इस राशि वाले अगर कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो वहां से अच्छा मुनाफा मिलेगा। साथ ही विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

मीन राशि (Pisces Zodiac Sign)

सूर्यग्रहण के प्रभाव से मीन राशि वालों को धन लाभ होने की संभावना बन रही है। मीन राशि के जातकों को कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। साथ ही कई तरह के कार्य पूरे होंगे। इसके अलावा इस राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ भी मिलेगा और तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही हर क्षेत्र से सफलता हासिल होगी।




Tags:    

Similar News