Weekly Horoscope May 2026: क्या कहते हैं - आपके ग्रह 4 से 10 मई 2026
Weekly Horoscope May 2026: 4 से 10 मई 2026 का साप्ताहिक राशिफल जानें। ग्रहों के गोचर के अनुसार मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, पढ़ें विस्तृत भविष्यफल।
Weekly Horoscope (Image Credit-Social Media)
इस सप्ताह ग्रहों का गोचर ।
सूर्य मेष राशि में ।
चंद्रमा वृश्चिक में ।
5 को दोपहर 12.54 से धनु में ।
8 को आधीरात 1.26 बजे से मकर राशि में।
10 को दोपहर 12.12 बजे से कुंभ में ।
मंगल मीन में ।
बुध मेष में ।
बृहस्पति मिथुन में ।
शुक्र वृष में ।
शनि मीन में ।
राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में ।
जानते हैं क्या कहते है, ये ग्रह आपकी राशि के लिए ।
1- मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए समय पहले से ही विपरीत चल रहा है । अतः आवश्यक कार्यों में सावधानी बरतें । ऐसा समय बुधवार तक रहेगा । अनुकूल काम नहीं होने से मन उदास रहेगा । स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें । विरोधी कुछ सक्रिय हो सकते हैं । यात्रा में व्यय होगा । लेकिन परिश्रम के अनुपात में लाभ कम होगा ।
इसके बाद यानि गुरुवार से आगे रविवार दोपहर तक आपका समय अच्छा रहेगा , जो मन के मुताबिक लाभकारी सिद्ध होगा । समय का उपयोग करिए । कार्य स्थल पर आपकी प्रशंसा होगी और आय के नये स्रोत भी बनेंगे ।
रविवार दोपहर बाद से धन व्यय में वृद्धि होगी और अनावश्यक यात्रा भी हो सकती है।
हनुमानजी की आराधना और मंगल कवच का पाठ करें ।
शुभ रंग - लाल
शुभ अंक - 9
सुझाव - जल्दबाजी से बचें और निर्णय सोच-समझकर लें।
2 - वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने का समय चल रहा है । ऐसा मंगलवार दोपहर तक रहेगा।
थोड़ा धैर्य रखें और क्रोध पर नियंत्रण रखिए । यह समय समस्याओं के समाधान का है । शत्रुओं का नाश होगा । मान-सम्मान के साथ - साथ कार्य व्यवसाय में भी वृद्धि होगी।
अतः समय का सदुपयोग करें ।
क्योंकि मंगलवार दोपहर के बाद से रविवार दोपहर तक थोड़ा तनाव रह सकता है ।
यात्रा में खर्च अधिक होगा। जरूरी कामों में सावधानी बरतें। योग और आध्यात्म का सहारा लेना उचित होगा । क्रोध और जल्दबाजी से बचें । थोड़ा धैर्य रखें ।
इसके बाद यानि रविवार बाद से समय आपके लिए लाभकारी प्रारम्भ हो रहा है , जो मन के अनुकूल रहेगा । नये कार्य की योजना बनेगी । आध्यात्मिक विषयो में रुचि बढ़ेगी ।
माता लक्ष्मी की आराधना करना लाभकारी रहेगा ।
शुभ रंग - सफेद
शुभ अंक - 6
सुझाव - खर्च पर नियंत्रण रखें और धैर्य बनाए रखें।
3- मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए पहले दिन से गुरुवार तक का समय बहुत ही अनुकूल रहेगा । विरोधी वर्ग परास्त होगा । नये कार्य की योजना बनेगी ।
शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा । कार्य व्यवसाय में रुचि लेंगे। बाहर की यात्रा की योजना बनेगी। अपने आवश्यक कार्यों के लिए समय का सदुपयोग करें ।
क्योंकि शुक्रवार के बाद से आगे रविवार तक कामों में मन नहीं लगेगा । किसी न किसी रूप में मानसिक तनाव बना रहेगा । ऐसे में थोड़ा धैर्य जरूरी होगा । आवश्यक काम सावधानी पूर्वक करें । अधिक निवेश सोच समझ कर करें ।
गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें, लाभ होगा।
शुभ रंग - हरा
शुभ अंक - 5
सुझाव - निवेश और निर्णय में सावधानी रखें।
4- कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए मंगलवार दोपहर तक ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति के कारण , जरूरी कामों में अवरोध आने से मन में खिन्नता आएगी।
ऐसे में भविष्य के प्रति अज्ञात भय और क्रोध की स्थिति उत्पन्न होगी।
सेहत का ध्यान रखें और धैर्य रखें ।
इसके बाद यानि मंगलवार दोपहर के बाद से रविवार दोपहर तक अनुकूल समय की शुरुआत हो रही है । पिछले दिनों के रुके हुए काम पूरे होने से प्रसन्नता बढ़ेगी । कार्य स्थल का वातावरण मन के अनुसार रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । समय का सदुपयोग करें ।
अच्छे समाचार मिलेंगे।
ध्यान रखें रविवार दोपहर बाद से समय प्रतिकूल होने जा रहा है । लाभ के लिए संघर्ष करना पड़ेगा । आवश्यक कामों को सावधानी पूर्वक करें ।
भगवान शिव की आराधना और ध्यान करें।
शुभ रंग - क्रीम
शुभ अंक - 2
सुझाव - भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।
5- सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए मिलाजुला समय रहेगा । पहले दिन से गुरुवार तक पारिवारिक कामों को पूरा करने में समय व्यतीत होगा। लेकिन मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी सेहत का ख्याल रखें।
थोड़े से विपरीत समय के कारण मन विचलित रहेगा। अज्ञात भय बना रहेगा। अध्यात्म और योग का सहारा लेना उचित रहेगा। मौसम सम्बंधित बीमारियां बढ़ सकती हैं ।
शुक्रवार से आगे रविवार तक के समय में मन के अनुकूल स्थितियां शुरू हो रही हैं ।
अच्छे काम होने से प्रसन्नता बढ़ेगी । कार्य व्यापार में वृद्धि होगी । प्रतिद्वंदी परास्त होंगे । नये कार्य की योजना बनेगी ।
भगवान विष्णु की आराधना करें या आदित्य स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग - सुनहरा
शुभ अंक - 1
सुझाव - आत्मविश्वास बनाए रखें और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
6- कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए मंगलवार दोपहर तक का समय अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा । सोचे हुए काम पूरे होंगे । विरोधी वर्ग परास्त होगा ।
लेकिन मंगलवार दोपहर के बाद से आगे रविवार दोपहर तक तक का समय थोड़ा विपरीत रहेगा। सोचे हुए काम नहीं हो पाने से मन उदास रहेगा। अपने और परिवार जनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें । आवश्यक कामों को सोच समझ कर पूरा करें ।
रविवार दोपहर बाद से समय आपके लिए अनुकूल शुरू हो रहा है , जो आगे लाभकारी सिद्ध होगा ।
गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें । लाभ होगा ।
शुभ रंग - हरा
शुभ अंक - 7
सुझाव - योजनाओं को टालने के बजाय व्यवस्थित तरीके से पूरा करें।
7 - तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला जुला रहेगा।
मंगलवार दोपहर तक के समय में आपको चाहिए कि लोगों के साथ मधुर सम्बन्ध बना कर रखें । मौसम के अनुसार भोजन सुपाच्य लें ।
इसके बाद यानि मंगलवार दोपहर के बाद से गुरुवार तक का समय बहुत अच्छा है। बाहरी संपर्कों से लाभ और व्यापार में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच मनोरंजन के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा।
नए कार्य की योजना बनेगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। समय का सदुपयोग करें ।
क्योंकि इसके बाद यानि शुक्रवार से रविवार के बीच परिवार में बड़ों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें । किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। समय थोड़ा प्रतिकूल जाएगा ।
इस बीच आवश्यक कामों को सावधानी से और धैर्य के साथ सोच समझ कर पूरा करें । जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। मन दुविधा में रहेगा ।
मां दुर्गा की आराधना लाभकारी रहेगी।
शुभ रंग - गुलाबी
शुभ अंक - 6
सुझाव - रिश्तों में संतुलन और संवाद बनाए रखें।
8- वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए सप्ताह मिला- जुला रहने वाला है । आपके लिए मंगलवार दोपहर तक का समय बेहतरीन और लाभ का रहेगा । मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा । परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ यात्रा के कार्यक्रम बनेंगे ।
इसके बाद से गुरुवार के बीच खान-पान स्वास्थ्य के अनुरूप करें और रिश्तों में मधुरता बनाए रखें । कामों में जल्दबाजी नहीं करें ।
शुक्रवार से रविवार दोपहर तक का दिन आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा । आपके काम की सराहना होगी । मन के अनुकूल समाचार मिलने से प्रसन्नता बढ़ेगी । प्रतिद्वंद्वियों पर प्रभावी रहेंगे ।
रविवार दोपहर बाद से स्वस्थ्य पर ध्यान देना होगा । विवादित और पुराने कामों को धैर्य से पूरा करें । मन को शंकालु मत बनाएं । तनाव के समय योग , ध्यान और प्रकृति का सहारा लें ।
हनुमानजी की आराधना करें । लाभ होगा ।
शुभ रंग - लाल
शुभ अंक - 9
सुझाव - संदेह से बचें और धैर्य बनाए रखें।
9- धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए मंगलवार दोपहर तक का समय काफी व्यस्त रहेगा। समय पर काम नहीं हो पाने के कारण तनाव बढ़ सकता है ।
कुछ चुनौतियां भी होंगी। व्यय की तुलना में लाभ कम होगा ।
सेहत का ध्यान रखें और परिवार जनों के साथ समय बिताएं ।
आवश्यकता पड़ने पर बड़ों की सलाह लें।
मानसिक तनाव से दूर रहें। धैर्य रखें - क्योंकि इसके बाद यानि मंगलवार दोपहर के बाद से गुरुवार तक का समय मन के लिए अनुकूल रहेगा । शुभ समाचार मिलेंगे। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
समय का सदुपयोग करें। नये लोगों से सम्पर्क बढ़ेगा , जो आगे लाभ देगा ।
शुक्रवार से रविवार दोपहर तक का समय कुछ प्रतिकूल रहेगा । बात व्यवहार मेंं संयम बरतें । खान- पान मौसम के अनुसार करें तथा स्वास्थ्य पर ध्यान दें ।
रविवार दोपहर बाद से समय आपके अनुकूल हो रहा है । आपके कार्यों की तारीफ होगी । यदि योजना बना कर सावधानी पूर्वक काम करें तो बेहतर रहेगा।
आध्यात्म और योग के साथ - साथ , भगवान विष्णु का ध्यान करें । लाभ होगा ।
शुभ रंग - पीला
शुभ अंक - 3
सुझाव - समय प्रबंधन पर ध्यान दें और संयम रखें।
10- मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए समय पहले से ही बेहतर चल रहा है , जो मंगलवार दोपहर तक रहेगा। इस दौरान व्यापार में वृद्धि का समय रहेगा। नई जिम्मेदारियां आएंगी। कार्य स्थल का वातावरण मन के अनुरूप रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
इसके बाद मंगलवार दोपहर के बाद से गुरुवार तक के बीच में परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हो सकती हैं ।
यात्रा में सावधानी बरतें । अधिक खर्च से बचें। आवश्यक कार्य सोच समझ कर करें । मन में कुछ भ्रम जैसा बना रहेगा।
इसके बाद यानि शुक्रवार से रविवार दोपहर तक में आपका समय मन के अनुकूल रहेगा। पिछली परेशानियां दूर होंगी । प्रसन्नता बढ़ेगी ।
रविवार दोपहर बाद से अधिक क्रोध उचित नहीं होगा । गरिष्ठ और तामसिक भोजन से दूर रहें । योग और आध्यात्म का सहारा लें ।
भगवान शिव की साधना करें । लाभ होगा ।
शुभ रंग - नीला
शुभ अंक - 8
सुझाव - धैर्य रखें और खर्च नियंत्रित करें।
11- कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह का अधिकांश समय अनुकूल रहेगा। पहले दिन से गुरुवार तक का समय कार्य व्यवसाय के लिए अनुकूल रहेगा । शुभ समाचार मिलेंगे। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
समय का सदुपयोग करें। नये लोगों से सम्पर्क बढ़ेगा , जो आगे लाभ देगा ।
शुक्रवार से रविवार दोपहर के बीच का समय कुछ प्रतिकूल रहेगा । लम्बी दूरी की यात्रा होगी । काम अधिक होने से दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी । योजना बना कर सावधानी पूर्वक कार्य करें । साथ ही खर्च भी सोच समझ कर करें।
रविवार दोपहर बाद से समय आपके लिए उत्तम हो रहा है । परिवार जनों और नज़दीकी मित्रों के साथ समय बीतेगा । भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी होगी । कुल मिलाकर समय अच्छा बीतेगा ।
मन में भ्रम की स्थिति होने पर आध्यात्म और योग के साथ - साथ , भगवान शिव का ध्यान करें । लाभ होगा ।
शुभ रंग - आसमानी
शुभ अंक - 4
सुझाव - योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें।
12 - मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए मंगलवार दोपहर तक का समय बहुत अनुकूल नहीं रहेगा ।
इस बीच काम बढ़ने से कुछ मानसिक तनाव अधिक हो सकता है।
लोगों पर समझदारी से भरोसा करें । महत्वपूर्ण कार्य सावधानी से करें।
सेहत पर ध्यान दें, योग और प्रकृति के बीच समय दें।
धैर्य रखें क्योंकि इसके बाद मंगलवार दोपहर के बाद से रविवार दोपहर तक का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्य व्यवसाय में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। नए संपर्क बनेंगे। अपने अच्छे स्वभाव और व्यवहार के कारण आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी । समय पर काम पूरे होंगे ।
लेकिन रविवार दोपहर बाद से अनावश्यक रूप से यात्रा तथा धन खर्च बढ़ सकता है । मन कुछ भ्रमित रहेगा । ऐसे में संतुलित रहना आवश्यक होगा ।
विष्णु सहस्रनाम का पाठ लाभकारी रहेगा।
शुभ रंग - पीला
शुभ अंक - 3
सुझाव - मानसिक संतुलन बनाए रखें और निर्णय सोच-समझकर लें।
अगला साप्ताहिक राशिफल - 11 मई को
तब तक
स्वस्थ रहिए - सुरक्षित रहिए ।
शुभम् भवतु ।
डॉ. ए. के. पाण्डेय