Saptahik Rashifal 17 to 23 August 2026: क्या कहते हैं आपके ग्रह? जानें इस सप्ताह का भविष्यफल

Saptahik Rashifal 17 to 23 August 2026: देखते हैं आपकी राशि के लिए क्या कहते हैं ये ग्रह।

Update:2026-08-14 19:35 IST

Saptahik Rashifal 17 to 23 August 2026 

Saptahik Rashifal 17 to 23 August 2026इस सप्ताह ग्रहों का गोचर, सूर्य 17 अगस्त प्रातः 8:03 बजे से सिंह राशि में। चंद्रमा कन्या राशि में। 17 अगस्त सायं 4:19 बजे से तुला राशि में। 19/20 अगस्त की आधी रात के बाद 2:30 बजे से वृश्चिक राशि में।

22 अगस्त अपराह्न 2:48 बजे से धनु राशि में। मंगल मिथुन राशि में। बुध कर्क राशि में, 22 अगस्त सायं 7:33 बजे से सिंह राशि में। बृहस्पति कर्क राशि में। शुक्र कन्या राशि में। शनि मीन राशि में वक्री। राहु कुंभ राशि में। केतु सिंह राशि में।

देखते हैं आपकी राशि के लिए क्या कहते हैं ये ग्रह।

1- मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए सप्ताह का प्रारंभ कार्यक्षेत्र में सफलता और सम्मान लेकर आएगा। रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे तथा अधिकारियों और वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्य-व्यवसाय में नई योजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल रहेगा।

सोमवार सायं से साझेदारी, व्यापार और पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा तथा व्यावसायिक समझौते लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे और नए लोगों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

गुरुवार के बाद मानसिक तनाव और खर्च कुछ बढ़ सकते हैं। यात्रा करते समय सावधानी रखें। 22 अगस्त के बाद बुध का सिंह राशि में प्रवेश संचार क्षमता और रचनात्मक सोच को मजबूत करेगा। संतान, शिक्षा और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए समय विशेष लाभकारी रहेगा।

हनुमान जी की आराधना करें तथा मंगल कवच का पाठ करें।

शुभ अंक – 9, 1

शुभ रत्न – मूंगा

शुभ रंग – लाल, केसरिया

सुझाव – सप्ताह के मध्य तक प्राप्त अवसरों का पूरा लाभ उठाएं। सप्ताहांत में खर्च और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

2- वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए सप्ताह का प्रारंभ कार्यक्षेत्र में सफलता और आर्थिक लाभ का संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा तथा व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे होंगे और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सोमवार सायं से स्वास्थ्य तथा दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना होगा। परिवार और कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। विरोधियों से सावधान रहें और किसी भी विवाद में अनावश्यक रूप से न पड़ें।

गुरुवार के बाद साझेदारी और व्यावसायिक संबंधों में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। 22 अगस्त के बाद बुध का सिंह राशि में प्रवेश घरेलू मामलों, संपत्ति तथा पारिवारिक निर्णयों में सोच-समझकर आगे बढ़ने की आवश्यकता बताएगा।

मां दुर्गा की आराधना करें।

शुभ अंक – 6, 2

शुभ रत्न – हीरा / ओपल

शुभ रंग – सफेद, गुलाबी

सुझाव – स्वास्थ्य और पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय जल्दबाजी में न लें।

3- मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए सप्ताह का प्रारंभ आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ाने वाला रहेगा। मंगल आपकी राशि में होने से ऊर्जा और कार्यक्षमता बढ़ेगी। छोटी यात्राएं लाभदायक रहेंगी तथा नए संपर्क भविष्य में उपयोगी सिद्ध होंगे।

सोमवार सायं से चंद्रमा पंचम भाव में आने के कारण रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

गुरुवार के बाद साझेदारी और कार्य-व्यवसाय में कुछ अतिरिक्त प्रयास करना पड़ सकता है। 22 अगस्त के बाद बुध का सिंह राशि में प्रवेश आपके संचार कौशल को मजबूत करेगा। लेखन, शिक्षा, मीडिया, व्यापार और सलाहकारी कार्यों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है।

गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

शुभ अंक – 5, 3

शुभ रत्न – पन्ना

शुभ रंग – हरा, हल्का पीला

सुझाव – अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

4- कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए सप्ताह का प्रारंभ आर्थिक और पारिवारिक दृष्टि से अनुकूल रहेगा। रुके हुए कार्य आगे बढ़ेंगे तथा परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित होंगे।

सोमवार सायं से घरेलू मामलों में सुख-शांति बढ़ेगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। संपत्ति और वाहन से जुड़े मामलों में लाभ की संभावना रहेगी।

गुरुवार के बाद कार्यक्षेत्र में कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य और विश्राम का ध्यान रखें। 22 अगस्त के बाद आर्थिक मामलों में नई योजनाएं बनेंगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा।

भगवान शिव की आराधना करें।

शुभ अंक – 2, 7

शुभ रत्न – मोती

शुभ रंग – सफेद, क्रीम

सुझाव – सप्ताह के प्रारंभ और मध्य का सदुपयोग करें। आर्थिक मामलों में संतुलित निर्णय लें।

5- सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह विशेष महत्व रखता है। 17 अगस्त से सूर्य आपकी राशि में प्रवेश करेगा, जिससे आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा तथा महत्वपूर्ण लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।

सोमवार सायं से संवाद और साझेदारी के मामलों में सुधार होगा। परिवार तथा जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे और नए अवसर सामने आएंगे।

गुरुवार के बाद कुछ मानसिक व्यस्तता और खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 22 अगस्त से बुध भी आपकी राशि में आने के कारण निर्णय क्षमता, संचार कौशल और व्यावसायिक समझ मजबूत होगी। नेतृत्व तथा रचनात्मक कार्यों के लिए समय विशेष अनुकूल रहेगा।

सूर्य देव एवं भगवान विष्णु की आराधना करें।

शुभ अंक – 1, 3

शुभ रत्न – माणिक्य

शुभ रंग – सुनहरा, नारंगी

सुझाव – इस सप्ताह प्राप्त अवसरों का भरपूर लाभ उठाएं। अहंकार और क्रोध से बचें।

6- कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए सप्ताह का प्रारंभ अत्यंत अनुकूल रहेगा। चंद्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे तथा स्वास्थ्य भी सामान्यतः अच्छा रहेगा।

सोमवार सायं से आर्थिक मामलों में सुधार होगा। परिवार और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपकी वाणी और व्यवहार से नए संपर्क बनेंगे।

गुरुवार के बाद आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बनेंगे। 22 अगस्त के बाद बुध का सिंह राशि में प्रवेश आपको कुछ अधिक आत्ममंथन और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। पुराने कार्यों की समीक्षा करना लाभदायक रहेगा।

भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें तथा गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

शुभ अंक – 5, 8

शुभ रत्न – पन्ना

शुभ रंग – हरा, आसमानी

सुझाव – सप्ताह के प्रारंभ का पूरा लाभ उठाएं। निर्णय लेते समय व्यावहारिक दृष्टिकोण रखें।

7- तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए सप्ताह का प्रारंभ कुछ अतिरिक्त भागदौड़ और खर्च के साथ हो सकता है। स्वास्थ्य तथा मानसिक शांति का ध्यान रखें। अनावश्यक यात्राओं और विवादों से बचना लाभकारी रहेगा।

सोमवार सायं से चंद्रमा आपकी राशि में आने के कारण आत्मविश्वास, आकर्षण और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी तथा सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए संपर्क भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे।

गुरुवार के बाद आर्थिक मामलों में सुधार होगा। मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा। 22 अगस्त के बाद बुध का सिंह राशि में प्रवेश आय, मित्रों और सामाजिक संपर्कों से जुड़े मामलों में लाभकारी रहेगा।

मां लक्ष्मी की आराधना करें तथा खीर का प्रसाद अर्पित करें।

शुभ अंक – 6, 3

शुभ रत्न – हीरा / ओपल

शुभ रंग – सफेद, गुलाबी

सुझाव – सोमवार से बुधवार तक महत्वपूर्ण कार्य पूरे करें। सप्ताहांत में खर्चों पर नियंत्रण रखें।

8- वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह का प्रारंभ लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता, सम्मान और आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अधिकारियों और वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी।

सोमवार सायं से कुछ अतिरिक्त खर्च और मानसिक व्यस्तता हो सकती है। स्वास्थ्य तथा विश्राम का ध्यान रखें। अनावश्यक विवादों से दूर रहना हितकर होगा।

गुरुवार के बाद चंद्रमा आपकी राशि में आने से आत्मविश्वास और कार्यक्षमता बढ़ेगी। नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल रहेगा। 22 अगस्त के बाद भाग्य का सहयोग बढ़ेगा और यात्राएं लाभदायक सिद्ध हो सकती हैं।

हनुमान जी की आराधना करें।

शुभ अंक – 9, 2

शुभ रत्न – मूंगा

शुभ रंग – लाल, गहरा मरून

सुझाव – सप्ताह के अंतिम भाग का पूरा लाभ उठाएं। महत्वपूर्ण निर्णय आत्मविश्वास के साथ लें।

9- धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए सप्ताह का प्रारंभ मानसिक रूप से कुछ व्यस्त रह सकता है। कार्यों को पूरा करने में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य और दिनचर्या पर ध्यान दें।

सोमवार सायं से लाभ और मित्रों के सहयोग के अवसर बढ़ेंगे। आय में वृद्धि हो सकती है तथा लंबे समय से रुकी योजनाओं में प्रगति होगी।

गुरुवार के बाद खर्च और भागदौड़ बढ़ सकती है। 22 अगस्त को चंद्रमा आपकी राशि में आने से आत्मविश्वास, उत्साह और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। यात्राएं, नए संपर्क और महत्वपूर्ण प्रयास सफल हो सकते हैं।

भगवान विष्णु की आराधना करें।

शुभ अंक – 3, 7

शुभ रत्न – पुखराज

शुभ रंग – पीला, सुनहरा

सुझाव – सप्ताह के मध्य तक आर्थिक अवसरों का लाभ उठाएं और सप्ताहांत में नए प्रयास शुरू कर सकते हैं।

10- मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए सप्ताह का प्रारंभ भाग्य और कार्यक्षेत्र दोनों की दृष्टि से अनुकूल रहेगा। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी तथा यात्राएं लाभदायक रहेंगी।

सोमवार सायं से कार्यक्षेत्र में सफलता और सम्मान प्राप्त होगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा तथा व्यापार में लाभ के नए अवसर बनेंगे।

गुरुवार के बाद आय में वृद्धि होगी। मित्रों और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। 22 अगस्त के बाद चंद्रमा व्यय और मानसिक चिंताओं को बढ़ा सकता है, इसलिए स्वास्थ्य और खर्चों का ध्यान रखें।

भगवान शिव की आराधना करें।

शुभ अंक – 8, 4

शुभ रत्न – नीलम

शुभ रंग – नीला, स्लेटी

सुझाव – सप्ताह के मध्य का पूरा लाभ उठाएं। अंतिम दिनों में खर्चों को नियंत्रित रखें।

11- कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए सप्ताह का प्रारंभ कार्यक्षेत्र में सफलता और सम्मान लेकर आएगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा तथा व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सोमवार सायं से भाग्य का सहयोग मिलेगा। यात्राएं लाभदायक रहेंगी और धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

गुरुवार के बाद कार्यक्षेत्र में कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां और मानसिक दबाव बढ़ सकता है। 22 अगस्त के बाद चंद्रमा लाभकारी स्थिति में आने से आय में वृद्धि और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। रुकी हुई योजनाओं में गति आएगी।

भगवान शिव की आराधना करें।

शुभ अंक – 4, 8

शुभ रत्न – गोमेद

शुभ रंग – आसमानी, नीला

सुझाव – सप्ताह के प्रारंभ और मध्य का भरपूर लाभ उठाएं। स्वास्थ्य और विश्राम की उपेक्षा न करें।

12- मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए सप्ताह का प्रारंभ कुछ मानसिक चिंता और कार्यों में अतिरिक्त प्रयास का संकेत दे रहा है। स्वास्थ्य तथा दिनचर्या पर ध्यान दें। अनावश्यक विवादों से बचें।

सोमवार सायं से साझेदारी और दांपत्य जीवन में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारिक समझौते लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं।

गुरुवार के बाद भाग्य का सहयोग मिलने लगेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और यात्राएं लाभदायक रहेंगी। 22 अगस्त के बाद कार्यक्षेत्र में सफलता और सम्मान के अवसर बढ़ेंगे। वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा तथा रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे।

भगवान विष्णु की आराधना करें।

शुभ अंक – 7, 3

शुभ रत्न – पीला पुखराज

शुभ रंग – पीला, क्रीम

सुझाव – सप्ताह के मध्य और अंतिम भाग का पूरा लाभ उठाएं। धैर्य और सकारात्मक सोच बनाए रखें।

अगला साप्ताहिक राशिफल

24 अगस्त 2026 को।

तब तक—

स्वस्थ रहिए – सुरक्षित रहिए।

समय का सदुपयोग कीजिए।

धैर्य, विवेक और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़िए।

ईश्वर की कृपा आप पर सदैव बनी रहे।

शुभम् भवतु।

डॉ. ए. के. पाण्डेय

Tags:    

Similar News