Gold vs SIP: 15 साल में ₹5,000 की मासिक निवेश से कितना मिलेगा रिटर्न?
Gold vs SIP: ₹5,000 की मासिक निवेश पर 15 साल में कितना मिलेगा रिटर्न? जानें कौन-सा विकल्प देगा बेहतर मुनाफा और कम जोखिम।
Gold vs SIP
अगर आप हर महीने ₹5,000 बचाकर निवेश करना चाहते हैं, तो आपके पास कई विकल्प हैं जैसे सोना (Gold), म्यूचुअल फंड SIP, फिक्स्ड डिपॉजिट वगैरह। लेकिन सबसे अहम सवाल ये होता है कि कहां निवेश करें ताकि लंबे समय में अच्छा रिटर्न मिले और पैसा सुरक्षित भी रहे?
हर व्यक्ति के निवेश के लक्ष्य अलग-अलग होते हैं। कुछ लोग सुरक्षा चाहते हैं, तो कुछ ज्यादा रिटर्न के लिए जोखिम उठाने को तैयार रहते हैं। आज हम बात करेंगे कि अगर आप ₹5,000 प्रति माह 15 साल तक निवेश करें, तो सोना और SIP में से कौन-सा विकल्प ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
निवेश के विकल्प - जोखिम बनाम रिटर्न :
1. म्यूचुअल फंड SIP
SIP यानी सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान एक ऐसा तरीका है, जिसमें आप हर महीने एक निश्चित रकम म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। यह खास तौर पर उन लोगों के लिए बेहतर होता है जो लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं और थोड़े-बहुत जोखिम उठा सकते हैं।
SIP में निवेश करने का फायदा ये है कि इसमें compounding का असर देखने को मिलता है। यानी, जो रिटर्न मिला है, वह फिर से निवेश हो जाता है और समय के साथ बड़ा फंड बन जाता है।
हालांकि, यह बाजार से जुड़ा होता है, इसलिए रिटर्न की कोई गारंटी नहीं होती। लेकिन इतिहास देखें तो 12% तक सालाना रिटर्न मिलना संभव है।
2. सोना (Gold)
सोना भारतीय निवेशकों की पहली पसंद रहा है। यह पारंपरिक और सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है। खासतौर पर ऐसे लोग जो बाजार के उतार-चढ़ाव से बचना चाहते हैं, उनके लिए सोना एक भरोसेमंद विकल्प होता है।
हाल के वर्षों में सोने ने भी अच्छा रिटर्न दिया है। औसतन 10% सालाना तक की बढ़त देखी गई है। इसके अलावा सोने में निवेश के लिए अब डिजिटल विकल्प भी मौजूद हैं जैसे सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स, गोल्ड ETF और डिजिटल गोल्ड।
15 साल में ₹5,000 की मासिक निवेश - तुलना :
अब समझते हैं कि अगर आप 15 साल तक हर महीने ₹5,000 निवेश करें, तो दोनों विकल्पों में क्या फर्क पड़ेगा?
म्यूचुअल फंड SIP में निवेश
• निवेश राशि: ₹5,000 प्रति माह
• कुल अवधि: 15 साल
• कुल निवेश: ₹9,00,000
• अनुमानित रिटर्न: 12% सालाना
• कुल रिटर्न: ₹16,22,879
• कुल फंड वैल्यू: ₹25,22,879
सोने में निवेश
• निवेश राशि: ₹5,000 प्रति माह
• कुल अवधि: 15 साल
• कुल निवेश: ₹9,00,000
• अनुमानित रिटर्न: 10% सालाना
• कुल रिटर्न: ₹11,89,621
• कुल फंड वैल्यू: ₹20,89,621
यहाँ से साफ है कि SIP में निवेश करने पर आपको लगभग ₹4.33 लाख ज्यादा मिल सकते हैं, लेकिन यह पूरी तरह बाज़ार की चाल पर निर्भर करता है। वहीं, सोने में कम रिटर्न होने के बावजूद जोखिम भी कम होता है।
कौन-सा विकल्प चुनें?
आपका निवेश किसमें होना चाहिए, यह आपके जोखिम उठाने की क्षमता और लक्ष्य पर निर्भर करता है। अगर आप थोड़े से जोखिम के साथ लंबी अवधि में ज्यादा कमाना चाहते हैं, तो SIP बेहतर है। लेकिन अगर आप स्थिरता और सुरक्षा चाहते हैं, तो सोना ज्यादा उपयुक्त हो सकता है।
अक्सर निवेशक दोनों विकल्पों का संतुलित मिश्रण अपनाते हैं कुछ हिस्सा SIP में और कुछ सोने में। इससे एक तरफ ऊंचे रिटर्न की संभावना बनी रहती है, और दूसरी तरफ पोर्टफोलियो में स्थिरता भी बनी रहती है।
इसलिए निवेश शुरू करने से पहले अपने लक्ष्य, समय अवधि और जोखिम क्षमता को ध्यान में रखते हुए योजना बनाएं।