Meesho Success Story: Meesho की सफलता का राज़: छोटे शहर से बड़े बाजार तक का सफर
Meesho Success Story: Meesho ने आसान शुरुआत, सोशल मीडिया और छोटे शहरों पर फोकस से ई-कॉमर्स में नई ऊंचाइयां हासिल कीं, लाखों विक्रेताओं को जोड़ा।
Meesho’s Success Story
Meesho Success Story: Meesho की शुरुवात 2015 में हुई थी, दोनों दोस्तों, विदित आतरे और संजीव बर्णवाल ने मिलकर सोचा कि छोटे गांव से और घर में काम करने वाले लोग ऑनलाइन नहीं जुड़ पाते। वे ऐसी योजना बनाना चाहते थे जिससे लोग अपना सामान ऑनलाइन बिना किसी दिक्कत से बेच सकें। उन्होंने एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म बना ही लिया जिससे कोई भी मोबाइल ऐप से अपना सामान बेच सकता है, वो भी बिना कोई दुकान खोले। इस प्लेटफार्म ने बहुत से लोगों को रोजगार दिया। इस आईडिया ने बहुत से लोगों की जिंदगी बदल दी।
शुरुआत: रीसेलर मॉडल और सोशल मीडिया
विदित आतरे और संजीव बर्णवाल ने देखा कि बहुत से लोग अपने परिवार या दोस्तों को WhatsApp और Facebook के जरिये सामान खरीदते-बेचते हैं। इस को देखकर उन्होंने रीसेलर मॉडल का सोचा। रीसेलर यानी कोई भी साधारण व्यक्ति जो Meesho से सामान खरीदकर अपने दोस्तों-परिवार में बेच दे। इस मॉडल में Meesho ने कमीशन कम रखा और सूची बनाना आसान बनाया, ताकि हर कोई आसानी से जुड़ सके। इस बदलाव के कारण लोग आसानी से जुड़ने लगे और लोकप्रियता बढ़ने लगी।
तेज़ बढ़ोतरी: संख्या, तकनीक और वित्त
करीब 1.3 अरब ऑर्डर मीशो ने दिसंबर 2024 तक के पूरे किए। मीशो से शॉपिंग करने वाले users करीब 187 मिलियन थे। वित्तीय वर्ष 2024 में Meesho ने अच्छे पैसे बनाए, करीब ₹197 करोड़। एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की कमाई लगभग ₹7,615 करोड़ तक पहुंच गई और बहुत कम नुकसान के साथ अच्छा मुनाफा कमाया। मीशो ने शुरुआत से ही आम लोगों को जोड़ा है और पैसे का ध्यान रखा है।
मजबूत सेवाएँ: लॉजिस्टिक्स और ब्रांड साझेदारी
मीशो ने लॉजिस्टिक सर्विस Valmo भी शुरू किया। इससे वह देश के हर कोने तक पहुंच गया। Meesho ने साथ ही लोकल ब्रांड्स को भी मंच दिया और उसका नाम दिया Meesho मॉल। FY25 में कंपनी का GMV (Gross Merchandise Value) करीब $6.2 अरब था। विश्लेषकों का कहना है कि मीशो अगले सालों में 26% की दर से बढ़ेगा। Meesho ने सिर्फ छोटे विक्रेता ही नहीं बल्कि पूरे व्यापार को मजबूत बनाया है।
आईपीओ को लाने की तैयारी में MEESHO
जुलाई 2025 में Meesho ने IPO के लिए फाइलिंग की और करीब ₹4,250 करोड़ शेयरधारकों से जुटाने की मंजूरी ली। IPO से मिले पैसे का इस्तेमाल कंपनी अपने नेटवर्क, तकनीकी और लॉजिस्टिक को और मजबूत करने में करेगी।
Meesho की सफलता का राज़
पहले तो उन्होंने समस्या को देखा कि छोटे-छोटे शहरों से लोगों का बिज़नेस बड़े प्लेटफार्म पे पेश कर उनमें एक नई उम्मीद जगाई है और वित्तीय समझ के साथ ई-कॉमर्स को आसान बनाया। मीशो का फोकस था आम जनता पे जिन्हे वो कम से कम दाम में कपडे और बाकि चीजे प्रोवाइड कर सके।शुरू में Meesho ने विक्रेताओं से कमीशन नहीं लिया, जिससे छोटे व्यापारी भी जुड़ सके और मुनाफ़ा बढ़ा सके।