आपका व्यवसाय , आपकी पहचान - जानिए उद्यम कार्ड कैसे बनवाये

Udyam Card for Business Identity: जाने कैसे आप सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते है जैसे सब्सिडी ,लोन और भी कई योजनाओं का पूरा लाभ अपने छोटे से व्यवसाय के तहत ।

Update:2025-08-05 16:54 IST

Udyam Card for Business Identity 

Udyam Card for Business Identity: भारत में बहुत से छोटे-छोटे बिज़नेस है । जैसे कोई चाय की टपरी चलाता है तो कोई दर्जी की दुकान ,या कोई घर से ही अचार पापड़ बनाकर बेचता है । लेकिन कई बार ऐसा होता है की ये सरकार द्वारा योजना का लाभ उठा नहीं पाते। सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए दुकानदारों को "उद्यम कार्ड " अनिवार्य होता है । तो चलिए हम इस लेख द्वारा जानते है की उद्यम कार्ड क्या होता है , और इसे कैसे बनवाये पूरी जानकारी ।

छोटे कारोबारियों की बड़ी पहचान :

क्या आपने कभी सोचा है की आप इतनी मेहनत करते है , जैसे आप एक दर्जी है ,आपकी कोई वेल्डिंग की शॉप है या फिर आप घर से ही अचार पापड़ बेचते है । लेकिन जब कोई सरकारी योजना आती है उसका आप कोई लाभ नहीं उठा सकते। क्यों की आपके बिज़नेस के लिए आपके पास कोई सरकारी पहचान पत्र नहीं होता ।

इसी जरूरत को समझते हुए सरकार ने एक आसान उपाय निकाला है - उद्यम कार्ड। यह कोई दिखावे का कार्ड नहीं, बल्कि आपके कारोबार की एक सच्ची पहचान है।

क्या जरुरी है उद्यम कार्ड ? :

सरकारी योजना का सीधा लाभ : बहुत बार सरकार नई-नई योजना निकलती है - जैसे ब्याजों में राहत , बिना गारंटी का लोन , स्किल ट्रेनिंग , और सब्सिडी। पर लेकिन ये फायदे उन्ही को मिलते है जिसके पास उद्यम कार्ड है।

आपका काम कानूनी रूप से मान्यता पता है : अगर आप किसी भी बड़ी कंपनियों से जुड़ना चाहते है या कोई डील करना चाहते है तो , आपका बिज़नेस रजिस्टर हो तो कोई भी कंपनी आप पे भरोसा करेगी । यह कार्ड उस भरोसे की पहली सीढ़ी है।

बैंको से लोन लेने में आसानी : अगर आपके पास उद्यम कार्ड है तो , बैंक आपको ज्यादा भरोसा करता है । आपको लोन भी जल्दी और ब्याज भी काम लग सकता है ।

कुछ छूट और सुविधाएं : आपको कुछ जगह बिजली के बिल में छूट मिल सकती है , और कोई राज्य में टैक्स की भी छूट मिल सकती है । और सबसे खास बात - जब आप सरकार से जुड़े रहते है तो आपके लिए नए अवसर मिलते है।

कैसे बनाये उद्यम कार्ड :

आप घर से ही उद्यम कार्ड बना सकते है । किसी एजेंट के चक्कर में पड़ने की ज़रूरत नहीं।

• आप सबसे पहले udyamregistration.gov.in वेबसाइट पर जाइए ।

• अपना आधार नंबर और मोबाइल OTP नंबर से वेरीफाई करे।

• फिर आपके बिज़नेस से जुडी सारी जानकारी भरिए जैसे आपका नाम , पता, किस काम से जुड़े है , बैंक डिटेल्स ।

• फार्म सबमिट करते ही आपका उद्यम रजिस्ट्रेशन हो जायेगा।

कोई भी फीस नहीं लगती है , अगर कोई मांगे तो समज जाये कुछ तो गड़बड़ है।

किसको बनवाना चाहिए उद्यम कार्ड ?

अगर आप कोई भी छोटा व्यवसाय चला रहे हैं - चाहे वो फिक्स दुकान हो या घर से कोई काम कर रहे हों, जैसे टेलरिंग, मिठाई बनाना, कढ़ाई, ब्यूटी सर्विस, डिजिटल सर्विस - तो आप इसके लिए पात्र हैं। महिला उद्यमियों के लिए भी यह बेहद फायदेमंद है।

Tags:    

Similar News