बिहार में पॉलिटेक्निक कॉलेजों में निकली वैकेंसी, 1लाख से ज्यादा मिलेगी सैलरी

BPSC Polytechnic HOD Vacancy 2025: बिहार पॉलिटेक्निक कॉलेजों में विभागाध्यक्ष की वैकेंसी आयी है।

Update:2025-08-27 17:36 IST

BPSC Polytechnic HOD Vacancy 2025

BPSC Polytechnic HOD Vacancy 2025: बिहार में सरकारी नौकरियों की बहार के बीच एक और बड़े लेवल की गवर्नमेंट जॉब का ऐलान किया गया है। बिहार लोक सेवा आयोग ने (BPSC) ने राजकीय पॉलिटेक्निक और महिला पॉलिटेक्निक कॉलेजों में विभागाध्यक्ष (Head of Department) की शानदार भर्ती निकाली है। इसमें कुल 218 पदों पर राजकीय पॉलिटेक्निक और महिला पॉलिटेक्निक कॉलेजों में विभागाध्यक्ष (Head of Department) की नियुक्ति की जायेगी।

इस डेट से शुरू होगा आवेदन (BPSC Polytechnic HOD Vacancy 2025 Apply Online Date)

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन की शुरुआत होने पर आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर 2025 से शुरू होकर 30 सितंबर 2025 तक चलेगी।

ये होनी चाहिए योग्यता (BPSC Polytechnic HOD Vacancy 2025 Eligibility Criteria and Required Experience)

बिहार राजकीय पॉलिटेक्निक और महिला पॉलिटेक्निक कॉलेजों में विभागाध्यक्ष (Head of Department) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीवारों के पास ये योग्यता होनी आवश्यक है-

- संबंधित विषय में उम्मीदवार के पास पीएचडी की उपाधि होनी चाहिए

- पीएचडी के साथ ही उद्योग या शिक्षण क्षेत्र में अनुभव होना अनिवार्य है

- न्यूनतम आयु सीमा 33 वर्ष (1 अगस्त 2025 तक) रखी गई है जबकि अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है

- विभागवार योग्यता मानक अलग-अलग हैं, इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना ध्यान से पढ़नी चाहिए

इन विभागों में खाली हैं पद

बिहार राजकीय पॉलिटेक्निक और महिला पॉलिटेक्निक कॉलेजों में अलग-अलग विभागों में विभागाध्यक्ष (Head of Department) के पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। इसमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग समेत कई विभाग शामिल हैं।

इतनी रहेगी सैलरी (BPSC Polytechnic HOD Vacancy 2025 Salary)

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को लेवल 13A1 के तहत शुरुआती वेतन 1,31,400 रुपये प्रति महीने दिया जाएगा। वैकेंसी से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग की और से जारी नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

BPSC Polytechnic HOD Vacancy 2025 Notification PDF


ये है चयन प्रक्रिया (BPSC Polytechnic HOD Vacancy 2025 Selection Process)

इस भर्ती में उम्मीदवारों के चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जायेगा। योग्य उम्मीदवारों को निम्न आधारों पर चुना जायेगा-

- शैक्षणिक योग्यता और रिकॉर्ड

- शिक्षण अनुभव

- अकादमिक प्रदर्शन

- विषय संबंधी ज्ञान और शिक्षण कौशल

- साक्षात्कार (इंटरव्यू)

Tags:    

Similar News