Odisha 12th Result OUT: ओडिशा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें तुरंत मार्कशीट डाउनलोड
Odisha 12th Result OUT: CHSE ओडिशा 12वीं रिजल्ट 2025 जारी हो गया है। छात्र आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का परिणाम ऑनलाइन वेबसाइट व डिजीलॉकर से चेक कर सकते हैं।
Odisha 12th Result OUT
Odisha 12th Result OUT: काउंसिल ऑफ हायर सेकंडरी एजुकेशन (CHSE) ओडिशा ने आज दोपहर 12:30 बजे कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। इस बार का रिजल्ट स्ट्रीम वाइज घोषित किया गया है, जिसमें आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के छात्रों के परिणाम अलग-अलग उपलब्ध कराए गए हैं।
लाखों छात्रों ने दी परीक्षा
इस वर्ष ओडिशा बोर्ड 12वीं परीक्षा में कुल 4,00,736 छात्र शामिल हुए थे। इनमें आर्ट्स स्ट्रीम से 2,56,042 छात्र, साइंस स्ट्रीम से 1,14,238 छात्र और कॉमर्स स्ट्रीम से 24,533 छात्र परीक्षा में बैठे थे। परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से 25 मार्च 2025 के बीच राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।
रिजल्ट कहां और कैसे देखें (Odisha Board Official Websites)
छात्र अपना CHSE Odisha 12th Result आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in और results.odisha.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा डिजीलॉकर (DigiLocker) के माध्यम से भी मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। लॉगिन डिटेल भरने के बाद परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे छात्र डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
ऐसे करें मार्कशीट डाउनलोड
छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in या results.odisha.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद आवश्यक लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
जानकारी सबमिट करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखें और प्रिंट निकाल लें।
पास होने के लिए न्यूनतम अंक
ओडिशा 12वीं बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इससे कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को फेल माना जाएगा।
सप्लीमेंट्री परीक्षा का विकल्प (Odisha Supplementary Exam)
जो छात्र एक या दो विषयों में असफल हो जाते हैं, उनके लिए बोर्ड द्वारा सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह अवसर छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार करने और साल बर्बाद होने से बचाने का मौका देता है।