MCC Counselling: नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड-2 सीट अलॉटमें रिजल्ट जारी, mcc.nic.in पर करें चेक

NEET UG 2025 Round 2 Seat Allotment Result: एमसीसी ने नीट यूजी के दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है।

Update:2025-09-17 16:51 IST

NEET UG 2025 Round 2 Seat Allotment Result

NEET UG 2025 Round 2 Seat Allotment Result: मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) की और से नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज यानी 17 सितंबर 2025 को जारी कर दिया गया है। रिजल्ट का लिंक MCC की आफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। जो भी स्टूडेंट्स नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-2 शामिल हुए थे वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर चेक करे सकते हैं। उम्मीदवार अपने रोल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करके आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट (NEET UG Counselling 2025 Round 2 Seat Allotment Result)

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर mcc.nic.in जाएं।

- होमपेज पर “UG Medical Counselling” सेक्शन पर क्लिक करें।

- अब “Round 2 Provisional Seat Allotment Result (UG-2025)” लिंक पर क्लिक करें।

- अब एक नई विंडो खुलेगी, जहाँ आपको अपना NEET UG रोल नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।

- लॉगिन करने के बाद आपकी सीट अलॉटमेंट डिटेल स्क्रीन पर दिखाई देगी।

- उम्मीदवार चाहें तो इसे डाउनलोड करके प्रिंट भी ले सकते हैं।

इस डेट पर अलॉट किये गये कॉलेज में करना होगा रिपोर्ट

नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 2 में जिन्हें सीटें अलॉट की गयी हैं उन उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रवेश के लिए आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। रिपोर्ट करने की डेट 18 से 25 सितंबर, 2025 के बीच रखी गयी है। वहीं, शामिल हुए उम्मीदवारों का वेरिफिकेशन 26 से 27 सितंबर, 2025 को किया जाएगा। बता दें कि, सीटों की संख्या में बढ़ोतरी देखते हुए, उम्मीदवारों को दूसरे काउंसलिंग राउंड के लिए अपनी पसंद में बदलाव करने का मौका दिया गया था।

काउंसलिंग के लिए जरूरी हैं ये डॉक्यूमेंट्स (NEET UG Counselling 2025 Important Documents)

- नीट स्कोरकार्ड

- नीट परीक्षा का एडमिट कार्ड

- 10वीं का प्रमाण पत्र और मार्कशीट

- 12वीं का प्रमाण पत्र और मार्कशीट

- आईडी प्रूफ (आधार/ पैन कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ पासपोर्ट) आठ पासपोर्ट साइज फोटो

- प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर

- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

यहां कर सकते हैं शिकायत

अगर किसी उम्मीदवार को अंतिम सीट आवंटन सूची में कोई गलती दिखाई देती है, तो वह अपनी आपत्ति mccresultquery@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से भेज सकता है।

Tags:    

Similar News