SAI Recruitment 2026: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी का मौका, डीन पदों के लिए आवेदन शुरू
SAI Recruitment 2026: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने डीन पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 5 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
SAI Recruitment 2026
SAI Recruitment 2026: भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने डीन (Dean) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी है। वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जून 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवार SAI की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए तय समय सीमा के भीतर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन? (SAI Vacancy 2026)
डीन (Dean Recruitment SAI) पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से खेल विज्ञान (Sports Science) से जुड़े विषय में पीएचडी की डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास खेल विज्ञान या खेल चिकित्सा (Sports Medicine) के क्षेत्र में कम से कम 3 वर्षों का कार्य अनुभव भी होना चाहिए।
इसके अलावा यह भर्ती मुख्य रूप से उन अधिकारियों के लिए है जो केंद्र सरकार, राज्य सरकार या केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के अंतर्गत वैज्ञानिक कैडर में कार्यरत हैं। आवेदन करने वाले अधिकारी अपने मूल विभाग में समान पद पर कार्यरत होने चाहिए या उन्होंने वेतन स्तर-12 में कम से कम 5 वर्ष की नियमित सेवा पूरी की हो।
आयु सीमा क्या तय की गई है? (SAI Dean Post Age Limit)
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 64 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 21 मई 2026 को आधार मानकर की जाएगी। निर्धारित आयु सीमा से अधिक उम्र के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी? (Sports Jobs)
SAI द्वारा उम्मीदवारों का चयन शैक्षिक योग्यता, अनुभव और शॉर्टलिस्टिंग के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन इंटरव्यू प्रदर्शन और पात्रता के आधार पर किया जाएगा।
कितनी मिलेगी सैलरी? (SAI Vacancy Salary)
डीन पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर-13 के अनुसार सैलरी दी जाएगी। इसमें मासिक वेतन 1,23,100 रुपये से लेकर 2,15,900 रुपये तक होगा। इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।