UGC NET 2026: NTA ने खोली यूजीसी नेट Correction Window, फॉर्म में गलती है तो अभी कर लें सुधार

UGC NET 2026: यूजीसी नेट 2026 के आवेदन फॉर्म में सुधार का आखिरी मौका मिल गया है। NTA ने करेक्शन विंडो खोल दी है।

Update:2026-05-27 10:52 IST

UGC NET 2026

UGC NET 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है। एजेंसी ने एप्लिकेशन फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन करते समय किसी प्रकार की गलती कर दी है, वे अब अपने फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकते हैं।

यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का आयोजन 22 जून से 30 जून 2026 के बीच किया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल से 24 मई 2026 तक चली थी। अब उम्मीदवारों को 28 मई 2026 रात 11:30 बजे तक आवेदन पत्र में सुधार करने का मौका दिया गया है। इसके बाद करेक्शन विंडो बंद कर दी जाएगी और गलत जानकारी वाले फॉर्म रद्द भी किए जा सकते हैं।

कैसे करें आवेदन फॉर्म में सुधार? (UGC NET Application Form)

फॉर्म में बदलाव करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले यूजीसी नेट (UGC NET Application Form) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां होमपेज पर उपलब्ध “UGC-NET June 2026 Registration” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद पहले से रजिस्टर्ड उम्मीदवार अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर सकते हैं। लॉगिन के बाद आवेदन पत्र स्क्रीन पर खुल जाएगा, जहां उम्मीदवार अपनी गलत जानकारी को ठीक कर सकते हैं। सभी बदलाव करने के बाद फॉर्म को दोबारा सबमिट करना जरूरी होगा। भविष्य की जरूरतों के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट या पीडीएफ सुरक्षित रखना भी जरूरी है।

इस बार 87 विषयों में होगी परीक्षा (UGC NET Admit Card 2026)

एनटीए इस बार यूजीसी नेट परीक्षा 87 विषयों में आयोजित करेगा। पहले यह परीक्षा 85 विषयों के लिए होती थी, लेकिन अब इसमें दो नए विषय शामिल किए गए हैं। नए जोड़े गए विषयों में सांख्यिकी (Statistics) और वानिकी (Forestry) शामिल हैं। परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 10 जून 2026 तक जारी की जा सकती है, जबकि एडमिट कार्ड 15 जून 2026 को जारी होने की संभावना है।

क्या होगा परीक्षा पैटर्न? (UGC NET Exam Date)

यूजीसी नेट परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित होगी और इसमें दो पेपर शामिल होंगे। दोनों पेपर एक ही सत्र में बिना किसी ब्रेक के आयोजित किए जाएंगे। परीक्षा की कुल अवधि तीन घंटे होगी। पेपर-1 में 50 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 100 अंकों के होंगे। वहीं पेपर-2 में 100 प्रश्न होंगे, जिनके कुल 200 अंक निर्धारित हैं। इस तरह परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे और प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक दिए जाएंगे। खास बात यह है कि परीक्षा में किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

क्यों महत्वपूर्ण है UGC NET परीक्षा? (UGC NET Importance)

यूजीसी नेट परीक्षा (UGC NET Exam Date) देशभर के उन उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है, जो कॉलेज और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं। इसके अलावा इस परीक्षा के जरिए जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और पीएचडी में प्रवेश का अवसर भी मिलता है। NTA साल में दो बार इस परीक्षा का आयोजन करता है।

Tags:    

Similar News