Aashiqui 2 Re-Release: श्रद्धा कपूर की आशिकी 2 दोबारा से थिएटरों में होगी रिलीज, जानें कब
Aashiqui 2 Re-Release: श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म आशिकी 2 दोबारा से थिएटरों है रिलीज हो रही है, आइए जानते हैं कब से।
Aashiqui 2 Re-Release (Photo- Social Media)
Aashiqui 2 Re-Release: श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म आशिकी 2 आप सभी को याद होगी, दोनों की इस फिल्म ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया था। इस फिल्म में दोनों को इतना प्यार मिला कि दर्शक इनकी केमिस्ट्री के दीवाने बन गए। श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था, वहीं अब आशिकी 2 (Aashiqui 2) फैंस के लिए ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे सुन फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे, जी हां! दरअसल सुनने में आ रहा है कि आशिकी 2 (Aashiqui 2 Release Date) दोबारा से थिएटरों में रिलीज होने जा रही है।
आशिक़ी 2 दोबारा से होगी रिलीज
श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म आशिकी 2 फिर से थिएटरों में रिलीज होने जा रही है, इसकी जानकारी श्रद्धा कपूर ने दी है। जी हां! श्रद्धा कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी हिट फिल्म आशिक़ी 2 के बारे में बात कर रहीं हैं। श्रद्धा कपूर ने कहा, "आशिकी 2 को दोबारा से थिएटर्स में रिलीज करना चाहिए, ये बहुत ही शानदार आइडिया है, मैं प्रोड्यूसर्स को ये सजेस्ट करूंगी, क्योंकि मुझे भी इस फिल्म को दोबारा से बड़े पर्दे पर देखना है। ये सच में बहुत ही शानदार आइडिया है।"
श्रद्धा कपूर ने वीडियो में ये तो नहीं बताया कि आशिकी 2 (Aashiqui 2) दोबारा से थिएटरों में कब रिलीज की जायेगी, लेकिन उन्होंने हिंट जरूर दिया कि आशिक़ी 2 जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आशिकी 2 अप्रैल महीने की 26 तारीख को दोबारा से रिलीज की जा सकती है, क्योंकि 2013 में 26 अप्रैल को ही आशिकी 2 रिलीज हुई थी, ऐसे में हो सकता है कि मेकर्स 26 अप्रैल को ही दोबारा से बड़े पर्दे पर रिलीज करें।
फिलहाल, आशिक़ी 2 मूवी की दोबारा से बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक हद से ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। मोहित सूरी ने इस फिल्म को निर्देशित किया था, फिल्म के गाने आज तक लोगों के फेवरेट बनें हुए हैं। आशिक़ी 2 को दोबारा से थिएटरों में देखने के लिए दर्शक अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं।