PM Modi को बर्थडे विश कर बुरा फंसे Akshay Kumar, लोगों ने कहा- बेशर्म
Akshay Kumar Wished PM Modi Birthday: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी को किया बर्थडे विश लोगों ने कर दिया ट्रोल
Akshay Kumar Wished PM Modi Birthday Trolled (Image Credit- Social Media)
Akshay Kumar On PM Modi Birthday: भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर भारतवर्ष में जगह-जगह पर कई सारे कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही भारत समेत विदेशों से भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाईयाँ आ रही है। बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा के सितारे भी पीएम मोदी को बर्थडे विश कर रहे हैं। इन सबके बीच पीएम मोदी को बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने बर्थडे विश किया। जिसके बाद वो ट्रोल हो गए।
पीएम मोदी को बर्थडे विश करने पर ट्रोल हुए अक्षय कुमार (Akshay Kumar Wished PM Narendra Modi Birthday Netizens Trolled)-
भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वॉ जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर हर कोई उनको विश कर रहा है। तो वहीं बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। जिसके बाद उनको लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया।
अक्षय कुमार ने लिखा- आज हमारे प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन है और इस दिन को सेवा संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। मुझे लगता है जन्मदिन मनाने का इससे खूबसूरत कोई और तरीका नहीं हो सकता। हम किसी और के काम आएँ, किसी ज़रूरतमंद की मदद करें, किसी चेहरे पर मुस्कान लाएँ… बस इतना सा संकल्प।
Happy Birthday @narendramodi ji. Keep inspiring our great nation. Jai Bharat. Jai Mahakal.
https://x.com/akshaykumar/status/2100427186146889898
इनके इस ट्वीट के बाद ट्रोलर्स की लाइन लग गई। एक यूजर ने लिखा- ये सही है भाई, @मोहनलाल सर की कोई 10 साल पुरानी फिल्म उठा लो, जैसा ओप्पम 2016, हिंदी में कॉपी मार लो। बाकी समय आम छूने और चुनने का काम तो है ही
https://x.com/manojk2020/status/2100441147252625762
एक अन्य यूजर ने लिखा- सर आप यही करेंगे फिल्म तो अच्छी आब बनती नहीं
https://x.com/AkshayKale75665/status/2100437090102116505
एक यूजर ने लिखा- यही कर भाई तू,बेशर्म आदमी
https://x.com/Indian_TM22/status/2100435171610878238
एक और यूजर ने लिखा- ऊपर हिंदी वाला संदेश सीधे आईटी सेल से आया है, आला अंग्रेजी में तुमने लिखा है, कितने फट्टू लोग हो तुम, इतना पैसा दौलत इज्जत होने के बाद भी चतुराई करनी पड़ रही है।
https://x.com/MrAnksX/status/2100435572997451913
4 बजे उठने के बाद दिन का पहला काम खिलाड़ी कुमार ने यही किया है
https://x.com/funtooshx/status/2100438362591265004
रीड सीधी कर ले भाई , कमर टूट जाएगी और कितना झुकेगा ?
https://x.com/evergreenpatel/status/2100441879263559692
अपने लालची स्वभाव की वजह से आपने अपने फ़ैन्स का सम्मान खो दिया है... मैं आपका बहुत बड़ा फ़ैन था, लेकिन अब आप बकवास फ़िल्में दे रहे हैं और ज़रूरत से ज़्यादा दिखने की वजह से ज़मीनी स्तर पर आपकी फ़िल्मों को लेकर कोई चर्चा नहीं होती... अगर आपमें ज़रा भी आत्म-सम्मान बचा है, तो अब फ़िल्में करना छोड़ दें।