Anil Kapoor Role In Dragon: ड्रैगन में कैसा होगा अनिल कपूर का रोल, जानें
Anil Kapoor Role In Dragon: अनिल कपूर ड्रैगन मूवी में कौन सा किरदार निभाने वाले हैं, आइए जानते हैं।
Anil Kapoor Role In Dragon
Anil Kapoor Role In Dragon: अनिल कपूर 69 साल की उम्र में भी पर्दे पर एक से एक दमदार रोल अदा कर रहें हैं, अनिल कपूर का बैक टू बैक प्रोजेक्ट रिलीज हो रहा है। हाल ही में उनकी साउथ फिल्म की अनाउंसमेंट हुई, जिसका नाम Dragon है। अनिल कपूर के साथ इस फिल्म में जूनियर NTR नजर आएंगे, जिसकी पहली झलक जूनियर NTR के जन्मदिन यानी कि 20 मई को जारी की गई थी। वहीं अब यह भी पता चल गया है कि अनिल कपूर का इस फिल्म में क्या रोल होगा, आइए बताते हैं।
ड्रैगन में अनिल कपूर का क्या होगा रोल
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ड्रैगन मूवी का हिस्सा हैं, जिसका खुलासा 20 मई को ही हो गया था, टीजर में उनकी भी उनकी झलक भी देखने को मिली थी। अनिल कपूर के फैंस उन्हें पैन इंडिया फिल्म ड्रैगन में देखने के लिए बहुत अधिक एक्साइटेड हैं, वहीं अब अनिल कपूर के किरदार को लेकर और अधिक डिटेल सामने आ गई है, दरअसल अनिल कपूर ने खुद अपने किरदार से पर्दा उठा दिया है।
अनिल कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ड्रैगन मूवी से अपना शानदार पोस्टर साझा किया, और बताया कि वह फिल्म में रघुवीर राठौड़ का रोल प्ले करते हुए नजर आएंगे, जोकि नारकोटिक्स ब्यूरो का चीफ पुलिस ऑफिसर होगा। यानी कि ड्रैगन में अनिल कपूर का रोल बेहद दमदार होगा, वे जूनियर NTR को कड़ी टक्कर देते दिखेंगे।
कब रिलीज होगी जूनियर NTR की ड्रैगन
ड्रैगन को बहुत ही बड़े लेवल पर बनाया जा रहा है, फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील बता चुके हैं कि इस फिल्म में जूनियर NTR का ऐसा रोल होगा, जो आज तक किसी ने नहीं देखा होगा। फिल्म में अनिल कपूर और जूनियर NTR के साथ रुक्मिणी वसंत, बीजू मेनन, आशुतोष राणा, अंशुमन पुष्कर, सिद्धांत गुप्ता और बिमल जीत ओबेरॉय जैसे कलाकार हैं, ये एक्शन थ्रिलर फिल्म अगले साल 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में एंट्री मारेगी। ड्रैगन के पहले अनिल कपूर शाहरुख खान की फिल्म किंग में नजर आएंगे, जो इस साल क्रिसमस पर दस्तक देगी।