Bigg Boss 19 फेम Neelam Giri का जन्मदिन, रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने लिखा खास मैसेज, जानिए कौन हैं

Bigg Boss 19 Neelam Giri: आइए जानते हैं कि Bigg Boss 19 फेम नीलम गिरी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कौन हैं|

Update:2025-09-03 11:52 IST

Bigg Boss 19 Fame Neelam Giri Boyfriend (Photo- Social Media)

Bigg Boss 19 Fame Neelam Giri Boyfriend: भोजपुरी पर्दे पर अपनी अदाओं और लटकों झटकों से गर्दा उड़ाने वालीं अभिनेत्री नीलम गिरी (Bhojpuri Actress Neelam Giri) अब बिग बॉस के घर में तहलका मचा रहीं हैं। नीलम गिरी का पहले हफ्ते में गेम उतना अच्छा नहीं रहा, वे बिग बॉस के घर में नजर नहीं आ रहीं थीं, लेकिन वीकेंड के वॉर पर जब सलमान खान ने उन्हें समझाया, उसके बाद से दूसरे हफ्ते में उन्होंने अपना गेम सही किया और अब वे घर में दिखाईं देने लगीं हैं। बता दें कि नीलम गिरी का आज जन्मदिन (Neelam Giri Birthday) है और इस मौके पर उनके बॉयफ्रेंड ने खास मैसेज भेजा है, आइए जानते हैं कि नीलम गिरी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड (Neelam Giri Boyfriend) कौन हैं।

कौन हैं नीलम गिरी के बॉयफ्रेंड (Who is Neelam Giri Boyfriend)

भोजपुरी हसीना नीलम गिरी को पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री से सपोर्ट मिल रहा है, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव से लेकर आम्रपाली दुबे और निरहुआ तक सभी नीलम गिरी की सपोर्ट में खड़े हैं। बता दें कि भोजपुरी की इस हॉट बाला का आज जन्मदिन है, अब जब नीलम गिरी बिग बॉस के घर में हैं तो बाहरी दुनिया में उन्हें उनके चाहने वालों से जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं मिल रही है। नीलम गिरी के लिए सबसे खास मैसेज तो उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड प्रवेश लाल यादव (Pravesh Lal Yadav Post) ने लिखा है।


भोजपुरी अभिनेता प्रवेश लाल यादव ने नीलम गिरी को (Pravesh Lal Yadav Post For Neelam Giri) खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। प्रवेश लाल यादव ने नीलम गिरी संग एक तस्वीर शेयर की, इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, बिग बॉस जीत कर आओ, मुझे तुम पर गर्व है नीलम गिरी।" प्रवेश लाल यादव का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Full View

अब यदि आपको प्रवेश लाल यादव के बारे में बताएं तो भोजपुरी गलियारों में चर्चाएं हैं कि नीलम गिरी और प्रवेश लाल यादव रिलेशनशिप में हैं, दोनों एक साथ कई फिल्में और गानों को साथ काम कर चुके हैं, इनकी जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आती है। हालांकि, दोनों ने अब तक अपने रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। प्रवेश लाल यादव भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ (Nirahua Brother Pravesh Lal Yadav) के भाई हैं, प्रवेश एक्टिंग के साथ ही साथ सिंगिंग और डांसिंग में भी माहिर हैं, वे फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं।

Tags:    

Similar News