Bollywood Richest Actresses: बॉलीवुड की 5 सबसे अमीर हसीनाएं, जिन्होंने अपने दम पर कमाया करोड़ की दौलत

Bollywood Richest Actresses: बॉलीवुड लगभग सभी अभिनेत्रियां अपनी रियल प्रॉपर्टीज का खुलासा नहीं करना चाहती हैं, लेकिन फाइनली हमने अलग अलग स्रोतों से एस्टीमेटेड सही आंकड़े इकट्ठे किए हैं।

Report :  Anushka Rati
Update: 2022-08-07 01:10 GMT

Bollywood Richest actresses (image: social media)

Bollywood Top 5 Richest Actresses: यूं तो कई लोगों की इस बारे में पता नहीं है कि बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ एक साल में कितना पैसा कमाती हैं।इसके साथ हम आपको यह भी बता दें कि, बॉलीवुड लगभग सभी अभिनेत्रियां अपनी रियल प्रॉपर्टीज का खुलासा नहीं करना चाहती हैं, लेकिन फाइनली हमने अलग अलग स्रोतों से एस्टीमेटेड सही आंकड़े इकट्ठे किए हैं। जिसके आधार पर 2022 में शीर्ष 5 सबसे अमीर भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्रियों की सूची पेश कर रहे हैं। हम इस लिस्ट में उन सभी एक्ट्रेसेज के कुल संपत्ति के साथ हर फिल्म से मिली हुई रकम के और आय के स्रोतों को भी शामिल कर रहे हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन 

भारतीय सिनेमा जगत की मशहूर अभिनेत्री और बॉलीवुड के महान नायक अमिताभ बच्चन की बहु ऐश्वर्या राय बच्चन को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया।वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन भारत की सबसे धनी बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। जिन्होंने दुनिया के सबसे धनी लोगों की लिस्ट में भी अपनी जगह बनाई है। बता दें कि जलशा के अलावा, उनका मुंबई के स्काईलार्क टॉवर में भी एक आवास है, सिर्फ इतना ही नहीं ऐश्वर्या विदेशी व्यवसायों के साथ भी काम करती हैं। ऐश्वर्या राय को अपने समय के दौरान अपने मेल को-आर्टिस्ट की तुलना में फिल्मों से अधिक रेवेन्यू हासिल हुआ है, जो उस समय के भारतीय सिनेमा में असामान्य था।

प्रियंका चोपड़ा 

अगर हम प्रियंका चोपड़ा कि कमाई की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं। अपनी सामान्य उपस्थिति और प्रेजेंट लाइफ के अभिनय के अलावा वो कई फॉरेन कंपनीज की ब्रांड एंबेसेडर भी हैं। बता दें कि प्रियंका ने लंबे समय तक बॉलीवुड में काम किया है और बॉलीवुड की इस अभिनेत्री ने अपनी अब तक की जिंदगी में जितनी शोहरत और पैसे हासिल किए हैं उसे पाने के लिए प्रियंका ने बहुत मेहनत की है। वह अब अलग अलग प्रकार के हॉलीवुड कि कई नाम चीन कंपनियों में अच्छी तरह से एस्टेब्लिश्ड और प्रसिद्ध हो चुकीं हैं।

करीना कपूर खान 

करीना कपूर भारत की सबसे अमीर बॉलीवुड अभिनेत्रियों में से एक हैं। वर्ष 2000 में, उन्होंने फिल्म "रिफ्यूजी" से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। लेकिन करीना की करियर को उड़ान कारण जोहर की फिल्म "कभी खुशी कभी गम" में पूजा के रूप में आने पर मिली। वहीं इस किरदार ने उन्हें सुर्खियों में लेकर आया। वहीं करीना कई व्यावसायिक फिल्मों में बड़ी सफलता के साथ दिखाई दी हैं।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण भी भारत की सबसे धनी बॉलीवुड अभिनेत्रियों लिस्ट में शामिल हैं। दीपिका ने फिल्मों में सामान्य शुल्क से अपना करियर शुरू किया था, लेकिन दीपिका की अदाकारी ने लोगो पर अपना ऐसा जादू डाला की एक के बाद एक फिल्मों के साथ दीपिका स्टार से सुपरस्टार बन गई और जहां उनके उनके फिल्मों के कम पैसे मिलते थे वहीं दीपिका को अब उनके मन के मुताबिक पैसे मिलने लगे हैं। दीपिका अब अधिक फिल्में बना रही है और हर दिन अधिक नकदी अर्जित कर रही है। इसके साथ ही दीपिका पादुकोण ने भी अपना नाम दुनिया की सबसे अमीर अभिनेत्रियों में शुमार कर लिया है।

अनुष्का शर्मा 

शाहरुख खान के साथ अपनी पहली फिल्म का डेब्यू करने वाली अनुष्का शर्मा बॉलीवुड भी बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड फीमेल परफॉर्मर्स में से एक हैं। इस फैक्ट के बावजूद कि अनुष्का कि एक अलग पहचान है। 2008 में, उन्होंने फिल्म "रब ने बना दी जोड़ी" से अभिनय की शुरुआत की। जिसके बाद, अनुष्का को निर्देशकों से कई प्रस्ताव मिले और फिल्मों के निर्माण के साथ-साथ अनुष्का के पास आय के कई अन्य रास्ते भी खुल गए। वह कई कंपनियों की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। 


Tags:    

Similar News