Bollywood के सबसे महंगे सिंगर कौन हैं? दलेर मेहंदी का नाम नहीं शामिल

Bollywood Richest Highest Paid Singer: बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सिंगर कौन-से हैं, जानिए इनके बारे में एक कॉन्सर्ट के लिए कितनी लेते फीस

Update:2026-10-24 07:40 IST

Bollywood Richest Highest Paid Singer (Image Credit- Social Media)

Bollywood Singer: बॉलीवुड में इस समय यदि सबसे ज्यादा चर्चा में कोई विवाद है, तो वो दलेर मेंहदी के साथ उत्तराखंड में जो हुआ है, उसकी वजह से हर एक बॉलीवुड सिंगर से लेकर दलेर मेंहदी के दोस्तों ने उनको सपोर्ट किया है। उनको कहना है कि दलेर मेंहदी शराब नहीं पीते हैं, लेकिन जिस तरह से मंत्री जी ने उनसे बात की है, वो बहुत बेकार तरीका था। उनके भाई मिका सिंह ने मंत्री जी से माफी मांगने को कहा है। इसके साथ ही सुबोध उनियाल ने कहा कि दलेर मेंहदी ने 34 लाख रूपए लिया है। जिसपर मिका सिंह ने तंज कसा है। तो वहीं चलिए जानते हैं कि बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पैसा लेने वाले सिंगर कौन हैं। 

बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पैसा लेने वाले सिंगर कौन हैं (Bollywood Richest Highest Paid Singer)-

ए.आर. रहमान की कितनी फीस है (A.R. Rahman Fees)-

बॉलीवुड के यदि सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सिंगर की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे पहला नाम ए.आर.रहमान का है। जोकि एक गाना गाने के लिए 3 करोड़ रूपए तक चार्ज करते हैं। हालहि में रामायण मूवी में गाना गाया है। तो वहीं एक कॉन्सर्ट के लिए भी वो 2 से 3 करोड़ रूपए तक चार्ज करते हैं। 

श्रेया घोषाल फीस (Shreya Ghoshal Fees)-

बॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध सिंगर श्रेया घोषाल की बात करें तो वो एक गाना गाने के लिए 25 लाख रूपए तक चार्ज करती हैं। श्रेया घोषाल एक कॉन्सर्ट के लिए 70 से 1 करोड़ रूपए तक चार्ज करते हैं। 

सुनिधी चौहान फीस (Sunidhi Chauhan Fees)-

सुनिधी चौहान एक फिल्म में गाना गाने के लिए 18 से 20 लाख रूपए तक चार्ज करती हैं। तो वहीं एक कॉन्सर्ट के लिए सुनिधी चौहान सामान्य कॉन्सर्ट के लिए 8 से 10 लाख रूपए लेती हैं और इंटरनेशनल टूर के लिए 70 लाख रूपए तक चार्ज करती हैं। 

अरिजीत सिंह फीस (Arijit Singh Fees)-

अरिजीत सिंह सबसे ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में गाना गाते हैं। तो वहीं अरिजीत सिंह 18 से 20 लाख रूपए तक चार्ज करते हैं। तो वहीं एक कॉन्सर्ट के लिए अरिजीत सिंह के यदि कॉन्सर्ट फीस की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार, 2 घंटे के कॉन्सर्ट के लिए 14 करोड़ रूपए तक चार्ज करते हैं।

सोनू निगम फीस (Sonu Nigam Fees)-

बॉलीवुड में सोनू निगम भी सबसे ज्यादा चार्ज करने वाले सिंगर में से एक हैं। सोनू निगम एक गाना गाने के लिए 15 से 18 लाख रूपए तक चार्ज करते हैं। तो वहीं सोनू निगम एक कॉन्सर्ट के लिए 80 से 1 करोड़ रूपए तक चार्ज करते हैं। 

 

Tags:    

Similar News