Brahmastra 2: रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र 2 में इस हसीना की एंट्री? जानिए कब शुरू होगा शूट
Brahmastra 2: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र 2 पर बड़ा अपडेट सामने आया है, आइए जानते हैं।
Brahmastra 2 Cast Update
Brahmastra 2: रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म रामायण को लेकर सुर्खियों में हैं, उनकी इस फिल्म को लेकर क्रेज पूरी दुनियाभर में देखने को मिल रहा है, फिल्म दिवाली के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। एक तरफ जहां रणबीर कपूर फिल्म रामायण को लेकर चर्चाओं में हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी अगली फिल्म से जुड़ी अपडेट भी सामने आ गई है, जो "ब्रह्मास्त्र 2" है, आइए जानते हैं कि ब्रह्मास्त्र 2 से जुड़ी क्या अपडेट सामने आई है।
ब्रह्मास्त्र 2 पर आई अपडेट
फिल्ममेकर नमित मल्होत्रा ने कुछ दिनों पहले ही ब्रह्मास्त्र 2 पर अपडेट दिया था, उन्होंने बताया था कि रामायण की शूटिंग खत्म होने के बाद उनकी अगली फिल्म ब्रह्मास्त्र 2 पर काम शुरू होगा। वहीं अब जो लेटेस्ट अपडेट सामने आई है, जो ब्रह्मास्त्र 2 की शूटिंग से जुड़ी हुई है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रह्मास्त्र 2 की शूटिंग अप्रैल 2027 में शुरू होगी।
ब्रह्मास्त्र 2 में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य किरदारों में होंगे ही वहीं निर्देशक अयान मुखर्जी दीपिका पादुकोण संग भी बातचीत कर रहें हैं, वे इस फिल्म में दीपिका पादुकोण को कास्ट करना चाहते हैं, अयान मुखर्जी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से अमृता के रोल के लिए बातचीत कर रहें हैं, यदि दीपिका पादुकोण हामी भर देती हैं तो दर्शक उन्हें अमृता के किरदार में देखेंगे। वहीं रणबीर कपूर का डबल रोल होगा, शिवा के रोल में रणबीर नजर आएंगे ही, वहीं कहा जा रहा है कि देव का रोल भी रणबीर कपूर ही निभाएंगे, इससे पहले देव के किरदार के लिए रणवीर सिंह के नाम की चर्चाएं थीं, लेकिन अब रणबीर कपूर ही देव के रोल में होंगे। वहीं आलिया भट्ट ईशा के रोल में ही वापसी करेंगी। रामायण पार्ट 2 की शूटिंग जनवरी 2027 तक पूरी हो जाएगी, इसके बाद अप्रैल में ब्रह्मास्त्र 2 की शूटिंग शुरू होगी।
ब्रह्मास्त्र को बॉक्स ऑफिस पर मिली थी सफलता
ब्रह्मास्त्र का पहला पार्ट 2022 में रिलीज हुआ था, जिसे अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था, मौनी रॉय इस फिल्म में विलेन बनीं थीं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग ₹430–440 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। बताते चलें कि ब्रह्मास्त्र को तीन हिस्सों में बनाया जाएगा, दूसरे पार्ट के बाद एक और पार्ट रिलीज किया जाएगा।