कौन हैं Yash Maheshwari ? जिन्होंने छठ पूजा में सिंदूर लगाने का उड़ाया मजाक, बिहार में एफआईआर दर्ज
Who Is Yash Maheshwari : यश महेश्वरी कौन हैं, जिन्होंने बिहार में छठ पूजा के दौरान बिहारी औरतों द्वारा सिंदूर लगाए जाने पर उनका उड़ाया मजाक, बिहार के हर एक जिले में एफआईआर दर्ज
Comedian Yash Maheshwari Bihari Women Sindoor (Image Credit- Social Media)
Yash Maheshwari On Bihar Women: यश महेश्वरी जिन्होंने छठ पूजा के दौरान बिहारी औरतों द्वारा नाक से मांग तक सिंदूर लगाने वाले रिवाज का मजाक उड़ाया, जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल होने लगे। यही नहीं यश महेश्वरी के खिलाफ बिहार के अलग-अलग जिले में एफआईआर दर्ज किया गया है। चलिए जानते हैं कौन हैं यश महेश्वरी
यश महेश्वरी कौन हैं (Who Is Yash Maheshwari)-
यश मेहश्वरी की बात करें तो वो एक स्टैंडअप कॉमेडियन है। जो इन दिनों बिहार की महिलाओं के सिंदूर लगाने के तरीके पर गंदी टिप्पणी करने की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। बिहार में सिंदूर लगाने की परंपरा, खासतौर से छठ या किसी खास पर्व पर सिंदूर लगाने के तरीके पर स्टैंड अप कॉमेडियन ने यश महेश्वरी ने अपने शो में बहुत ही भद्दी टिप्पणी की है। यश महेश्वरी नाम के इस कॉमेडियन की यह टिप्पणी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। लोग इतना ज्यादा गुस्से में हैं कि बिहार पुलिस और सरकार से इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
बिहार की महिलाओं के सिंदूर लगाने के तरीके पर इतनी गंदी टिप्पणी करने वाले इस कॉमेडियन की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। बिहारी महिलाओं के सिंदूर लगाने के रिवाज पर किए गए भद्दे मज़ाक से लोगों में गुस्सा फैल गया है और BJP और कांग्रेस के नेता एकजुट होकर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनके माफी मांगने के बावजूद, विरोध जारी है, सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है और कई लोग बिहार पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बिहार BJP नेता रितु जायसवाल ने मांग की है कि राज्य के हर जिले में यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR दर्ज की जाए। बिहार के लोगों समेत कई दूसरे लोगों ने कहा है कि पूरे समुदाय की परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं का मजाक उड़ाने के बाद सिर्फ माफी काफी नहीं होगी। माहेश्वरी ने 21 नवंबर को अपने YouTube चैनल पर अपने स्टैंड-अप कॉमेडी सेट का एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उन्होंने बिहारी महिलाओं द्वारा लगाए जाने वाले सिंदूर की लंबाई की तुलना पुरुष जननांग से की। बाद में यश महेश्वरी ने माफी भी मांगी है।