Govinda ने लिया Salman Khan से पंगा, अब इस विवादित रियलटी शो को करेंगे होस्ट

Govinda New Show: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा होस्ट के रूप में करने जा रहे हैं वापसी, इस शो को होस्ट करते हुए आएंगे नजर

Update:2026-09-08 13:02 IST

Govinda Host Rise And Fall Season 2 (Image Credit- Social Media)

Govinda New Project: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। बता दे कि कुछ समय से  गोविंदा की पर्सनल लाइफ में काफी उथल-पुथल मची हुई है। गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा ने गोविंदा पर कई बार आरोप लगाए हैं कि वो उनको धोखा दे रहे हैं। यही नहीं सुनीत अहूजा ने गोविंदा के खिलाफ तलाक के लिए कोर्ट में केस तक कर दिया था। लेकिन बाद में सुनीता अहूजा ने गोविंदा के खिलाफ तलाक का केस वापस लेते हुए बताया कि, गोविंदा दूसरी शादी करने वाले थे इसलिए उन्होंने केस वापस से लिया। इन सबके बीच गोविंदा को लेकर एक और खबर सामने आई हैं कि वो इस रियलटी शो को होस्ट कर सकते हैं। 

गोविंदा करेंगे राइज एंड फॉल सीजन 2 को होस्ट (Govinda Host Rise And Fall Season 2)-

गोविंदा काफी समय से फिल्मों से दूरी बना चुके हैं। वो किसी भी फिल्म में नहीं नजर आ रहे हैं, लेकिन कुछ दिन पहले ही गोविंदा ने अपने दो नई फिल्मों को लेकर अनाउंसमेंट की है। इन सबके बीच अब जाकर गोविंदा को एक और नया प्रोजेक्ट मिल गया है। रिपोर्ट कि माने तो गोविंदा प्राइम वीडियो के चर्चित शो राइज एंड फॉल सीजन 2 को होस्ट करेंगे। 

पिछले साल इस शो को अशनीर ग्रोवर ने होस्ट किया था। और शो का हिस्सा पवन सिंह बने थे। जिसकी वजह से शो की टीआरपी एक अलग लेवल पर पहुँच गई थी। जिसकी वजह से सलमान खान के रियलटी शो बिग बॉस की टीआरपी पर असर पड़ा था। अब जाकर राइज एंड फॉल सीजन 2 फिर से प्राइम वीडियो पर आने जा रहा है। और इस समय बिग बॉस 20 की शुरूआत हुई है। इसके साथ ही राइज एंड फॉल सीजन 2 को गोविंदा होस्ट करते हुए नजर आएंगे, ऐसी खबरें हो रही है। तो वहीं बिग बॉस को सलमान खान होस्ट करते हैं, जिसकी वजह से दोनों के बीच टकराव देखने लायक होगा। क्या एक बार फिर से राइज एंड फॉल, बिग बॉस पर भारी पड़ेगा। 

Tags:    

Similar News