Kajal Raghwani: करवाचौथ मनाने आते थे खेसारी..., काजल राघवानी ने खोला पुराना राज

Kajal Raghwani: काजल राघवानी ने अपने और खेसारी लाल यादव के रिश्ते से जुड़ा एक शॉकिंग राज से पर्दा उठाया है, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

Update:2026-08-11 14:18 IST

Kajal Raghwani Khesari Lal Yadav (Photo- Social Media)

Kajal Raghwani: भोजपुरी अदाकारा काजल राघवानी का नाम इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है, पूरे भोजपुरी इंडस्ट्री और साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी काजल राघवानी छाईं हुईं। रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में काजल राघवानी कई शॉकिंग खुलासे कर चुकीं है और लगातार कर भी रहीं हैं, जिसके चलते भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और अभिनेता निरहुआ संग उनकी गंदी लड़ाई भी हो गई है। इन सब विवादों के बीच काजल राघवानी ने फिर अपने और खेसारी लाल यादव के रिश्ते से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया, जो अब तक किसी को नहीं पता था।

काजल राघवानी संग करवाचौथ मनाते थे खेसारी लाल यादव

काजल राघवानी ने भोजपुरी बवाल के लेटेस्ट एपिसोड में अपने और खेसारी लाल यादव के रिलेशनशिप से जुड़ा एक राज खोल दिया, जिससे भोजपुरी जगत में हंगामा मच गया। जी हां! काजल राघवानी जब से पूछा गया कि क्यों वो शादीशुदा इंसान के साथ रिश्ते में थीं? इसके जवाब में एक्ट्रेस बोलीं- वो इंसान भी तो जानता था कि वो शादीशुदा है। जब आगे काजल राघवानी ने कहा गया कि खेसारी कहते हैं कि वो भोजपुरी के इकलौते ऐसे एक्टर हैं जो परिवार से जुड़े हुए हैं, ये बात सुन काजल राघवानी ने तंज कसते हुए कहा - हां... इसलिए मेरे साथ करवाचौथ मनाने आते थे। इतना कहकर काजल राघवानी जोर से हंसने लग जाती हैं।

Full View

काजल राघवानी के इस खुलासे ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है, कमेंट बॉक्स में फैंस टूट पड़े हैं, कुछ यूजर्स काजल राघवानी को ट्रोल कर रहें हैं तो बहुत से लोग कह रहें हैं कि काजल राघवानी ने पूरी इंडस्ट्री की पोल खोलकर रख दी है। वहीं कुछ फैंस उनकी इसलिए भी तारीफ कर रहें हैं कि काजल खुलेआम सब कुछ एक्सेप्ट कर रहीं हैं।

काजल राघवानी-खेसारी लाल यादव का रिश्ता

काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की प्रेम कहानी आज के समय में किसी से छुपी नहीं है, दोनों एक समय था, जब भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी हुआ करते थे, सिर्फ ऑनस्क्रीन ही नहीं, बल्कि रियल लाइफ में भी दोनों एक-दूसरे को दिल से बैठे हैं। खेसारी लाल यादव पहले से ही शादीशुदा थे, लेकिन फिर भी उन्होंने काजल संग प्यार किया और उनसे शादी का वादा भी किया था, लेकिन फिर बाद में खेसारी ने काजल को धोखा दिया। दोनों करीब 5 सालों तक सीरियस रिश्ते में थे, दोनों का रिश्ता बेहद बुरे मोड़ पर खत्म हुआ था, रिश्ता टूटने के बाद, एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे, यहां तक कि साथ में काम करने से भी मना कर दिया था।

Tags:    

Similar News