Kajal Raghwani के बदले तेवर! इशारों में Khesari Lal Yadav पर लुटाया प्यार, देखें
Kajal Raghwani-Khesari Lal Yadav: काजल राघवानी ने सोशल मीडिया के जरिए अपने एक्स बॉयफ्रेंड खेसारी लाल यादव पर इशारों-इशारों में प्यार लुटाया।
Kajal Raghwani-Khesari Lal Yadav: भोजपुरी दिवा काजल राघवानी इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव हैं, वे इंस्टाग्राम की स्टोरी के साथ ही प्रोफाइल पर भी बैक टू बैक पोस्ट शेयर कर रहीं हैं, अब उन्होंने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसे देख फैंस खेसारी लाल यादव का नाम लेकर उन्हें चिढ़ा रहें हैं, जी हां! काजल राघवानी के लेटेस्ट पोस्ट को देख फैंस समझ बैठे हैं कि एक्ट्रेस ने ये पोस्ट खेसारी लाल यादव के लिए ही किया है, आइए दिखाते हैं उनके इस पोस्ट में ऐसा क्या है।
चर्चा में आया काजल राघवानी का नया पोस्ट
काजल राघवानी इन दिनों अच्छे खासे विवाद में फंस गईं हैं, भोजपुरी बवाल रियलिटी शो के चलते भोजपुरी एक्टर्स संग उनका पंगा हो गया, क्योंकि भोजपुरी बवाल शो में काजल राघवानी ने भोजपुरी के कुछ एक्टर्स की पोल खोल दी, इसी के साथ ही उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के बारे मे भी काफी कुछ खुलासा किया। काजल राघवानी भले ही विवाद में फंस गईं हैं, लेकिन फैंस उनकी सपोर्ट में खड़े हैं वहीं खेसारी लाल यादव के फैंस भी काजल की सपोर्ट में उतर चुके हैं।
इन सब बवाल के बीच काजल राघवानी का एक लेटेस्ट पोस्ट फैंस का तेजी से ध्यान खींच रहा है, काजल राघवानी ने अपना एक प्यारा वीडियो शेयर किया है, इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मेरे K लवर्स के लिए.... आई लव यू... चिल।" काजल राघवानी के पोस्ट के कैप्शन में "K" देख फैंस खेसारी लाल यादव का नाम ले रहें हैं, जिस तरह से खेसारी के फैंस उनका सपोर्ट कर रहें हैं, ऐसे में काजल ने खेसारी के फैंस को अपना प्यार भेजा है, हालांकि उन्होंने खेसारी का पूरा नाम नहीं लिखा, सिर्फ K ही लिखा है, लेकिन फिर भी फैंस समझ गए कि काजल राघवानी के K का मतलब खेसारी लाल यादव है।
काजल राघवानी के इस पोस्ट पर फैंस जमकर मजे भी ले रहें हैं, कुछ ने तो खेसारी लाल यादव को टैग भी कर दिया है, एक फैन ने लिखा, "K का मतलब खेसारी भैया है ना?" दूसरे ने लिखा, "आपका मतलब साफ है, K का मतलब खेसारी लवर।" खेसारी के कुछ फैंस तो उन्हें भाभी भी कह रहें हैं।