Khesari Lal Yadav Video: पवन सिंह पर बरसे खेसारी लाल यादव, वीडियो देख भड़क उठेंगे पॉवर स्टार के फैंस

Khesari Lal Yadav On Pawan Singh: खेसारी लाल यादव ने बिना मौका गंवाए पवन सिंह पर तंज कसा है।

Update:2025-09-04 19:55 IST

Khesari Lal Yadav On Pawan Singh (Photo- Social Media)

Khesari Lal Yadav Video: भोजपुरी गलियारों में इन दिनों पवन सिंह का नाम खूब सुर्खियां बटोर रहा है, हाल ही में हुए विवाद के चलते पवन सिंह चर्चाओं में हैं। बता दें कि पवन सिंह ने हरियाणा की डांसर अंजलि राघव (Anjali Raghav Controversy) की कमर में टच कर दिया, जिसकी वजह से बवाल खड़ा हो गया। जहां इस मामले में पवन सिंह के फैंस उनके साथ खड़े नजर आए, वहीं बहुत से लोग पवन सिंह की आलोचना करते भी दिखाई दिए, वहीं अब खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Video Viral) ने भी बिना मौका गंवाए पवन सिंह पर तंज कसा है।

खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह पर कसा तंज (Khesari Lal Yadav On Pawan Singh)

भोजपुरी गलियारों में लंबे समय से सुनने को मिलता है कि खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच लड़ाई है, हालांकि दोनों के बीच लड़ाई सुलझ गई है। पवन सिंह जहां खेसारी लाल यादव को अपना छोटा भाई कहकर बुलाते है, वहीं खेसारी लाल यादव हैं कि पवन सिंह पर अक्सर भड़काऊ टिप्पणी करते नजर आते हैं। वहीं अब फिर खेसारी लाल यादव पवन सिंह के पर्सनल मैटर में कूद पड़े हैं, जी हां! खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह की पर्सनल लाइफ पर ऐसा कुछ बोल दिया है, जिसे सुन पॉवर स्टार के फैंस को मिर्ची लग सकती है।


पवन सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी खबरों में हैं, कुछ दिनों पहले ही उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर कहा था कि पवन सिंह उनसे एक बार बात कर लें, वहीं अब इसी मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पवन सिंह ने कहा, "मान लो एक गलत हो सकतीं हैं, लेकिन चार चार पत्नियां कैसे गलत हो सकतीं हैं, इसका मतलब क्या आप हरिश्चंद्र हो गए हैं। बात ये नहीं है, जब हममें कमी होती है तो हम दुनिया में अपनी कमजोरियों को थोपते हैं। उन्होंने उन चार औरतों का सम्मान नहीं किया है। एक महिला के पेट से आप निकले हो और चार महिलाओं को बेघर कर दिया आपने। क्यों? उसकी वजह क्या है, एक गलत हो सकती है, दो गलत हो सकती है, लेकिन चार कैसे गलत हो सकती है। आप क्या भगवान हैं। मैं बस ये कहना चाह रहा हूं कि वो जिस संबंध को तोड़ने की बात कर रहें हैं, उसे जोड़ लें। आप सोशल मीडिया पर रोते क्यों हो, मैं अपने माता पिता का सपना पूरा नहीं कर पाया।"

Full View
Tags:    

Similar News