Lock Upp 2 Eviction: लॉक अप सीजन 2 में योगेश रावत का हुआ एविक्शन, क्या दुबारा होगी वापसी

Lock Upp Season 2 Eviction: लॉक अप सीज़न 2 में हुआ एक और एविक्शन, जानिए कौन-सा प्रतियोगी हुआ एविक्ट

Update:2026-07-17 09:09 IST

Lock Upp Season 2 Eviction Yogesh Rawat (Image Credit- Social Media)

Lock Upp Season 2 Eviction: लॉक अप सीजन 2 जैसे-जैसे फिनाले की तरफ बढ़ता जा रहा है। हर रोज कोई ना कोई नया ड्रामा देखने को मिलता है। पिछले हफ्ते जहाँ सुनीता अहूजा की तबीयत खराब होने की वजह से उनको लॉक अप सीजन 2 से जाना पड़ा। जिसके बाद रियाज अली का एविक्शन हो गया। तो वहीं इसके बाद रितेश देशमुख की घर में दुबारा एंट्री होती है। उन्होंने कहा कि इस बार मिड-वीक एविक्शन होगा। तो वहीं आकांक्षा चौधरी और माधुरी ग्रोवर का नाम कंटेस्टेंट द्वारा लिया जाता है। जिसके बाद रितेश माधुरी ग्रोवर और आकांक्षा चौधरी से कहते हैं कि आप दोनों में से कोई एक आज एविक्ट हो जाएगा। आप दोनों सोचकर बता दे कि कौन एविक्ट होना चाहता है। जिसपर आकांक्षा चौधरी कहती हैं कि वो जाना नहीं चाहती है। माधुरी ग्रोवर कहती हैं कि वो जा रही हैं। जिसके बाद फिर से घर में एक और एविक्शन हो गया है। 

लॉक अप सीजन 2 में हुआ योगेश रावत का एविक्शन ( Lock Upp Season 2 Eviction Yogesh Rawat)-

लॉक अप सीजन 2 में माधुरी ग्रोवर का एविक्शन हो गया है। जिसके बाद आकांक्षा चौधरी को सीक्रेट रूम में भेज दिया गया। तो वहीं आकांक्षा सीक्रेट रूम में इसके बारे में लैला यानि वरूण यादव को केवल जानकारी प्राप्त है। तो वहीं कल लॉक अप सीजन 2 में नॉमिनेशन टॉक्स का आयोजन किया गया। जिसमें श्रेया कालरा ने राम कपूर को सेव कर दिया। लेकिन बाकि कंट्रोलर इस टॉस्क को हार जाते हैं। जिसके बाद शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, सूफी, योगेश रावत, आकांक्षा चमोला नॉमिनेट हो गई। जिसके बाद कल लॉक अप सीजन 2 में जजमेंट डे में अर्जुन कपूर आए थे। और उन्होंने कंटेस्टेंट को जमकर सुनाया। पूरे हफ्ते जोकुछ भी हुआ था। उसपर अर्जुन कपूर ने बात किया। 

तो वहीं रिपोर्ट कि माने तो, योगेश रावत का एविक्शन हो गया है। लेकिन कहा जा रहा है कि योगेश रावत का एविक्शन केवल घरवालों की नजरों में होगा। लेकिन वो आकांक्षा चौधरी की तरह ही वाइल्ड कार्ड के रूप में लॉक अप सीजन 2 में वापसी करेंगे। लेकिन अभी तक ऑफिशियल अपडेट इसपर नहीं आया है। 

Tags:    

Similar News