Akanksha Choudhary और Yogesh Rawat का लॉक अप से बाहर आते ही टूटा रिश्ता, सामने आया वीडियो देखें

Yogesh Rawat Akanksha Choudhary Breakup: लॉक अप सीजन 2 को श्रेया कालरा ने जीत लिया है, उसके बाद योगेश रावत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से ब्रेकअप की खबरें तेज

Update:2026-08-06 16:22 IST

Is Yogesh Rawant And Akanksha Choudhary Breakup Video (Image Credit-Social Media)

Yogesh Rawat Video: लॉक अप सीजन 2 का ग्रांड फिनाले हो चुका है और इस सीजन को श्रेया कालरा ने जीत लिया है। श्रेया ने लॉक अप सीजन 2 में गेम को काफी अच्छे से खेला है। इसके साथ ही आकांक्षा चौधरी और योगेश रावत भी लगातार इस शो में चर्चा का विषय बने रहे। लेकिन आकांक्षा चौधरी की दोस्त के रूप में उनकी दुश्मन आई थी, जिन्होंने उनको इस शो को हराने का पूरा काम किया। और उन्होंने कहा भी वो चाहती हैं कि शो को श्रेया जीते, जिसके बाद लॉक अप सीजन 2 के मेकर्स को काफी ट्रोल भी किया गया था। आकांक्षा चौधरी पहले ही लॉक अप सीजन 2 से निकल गई। उसके बाद योगेश रावत लॉक अप सीजन 2 से बाहर हुए। योगेश रावत लॉक अप सीजन 2 के टॉप 3 कंटेस्टेंट की लिस्ट में शामिल हुए। तो वहीं लॉक अप सीजन 2 में जहाँ योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी को देखकर लगता था कि दोनों एक-दूसरे को डेट करते हैं। लेकिन लॉक अप सीजन 2 से बाहर आते ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही है।

क्या योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी का ब्रेकअप हो गया है (Is Yogesh Rawat Akanksha Choudhary Breakup Rumors Viral)-

 लॉक अप सीजन 2 में भले ही आकांक्षा चौधरी और योगेश रावत एक-दूसरे को सिर्फ दोस्त कहते थे। लेकिन उनके रिश्ते को देखकर नहीं लगता था कि दोनों सिर्फ एक दोस्त थे। तो वहीं योगेश रावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में योगेश रावत से पैप्स द्वारा पूछा जाता है कि आकांक्षा चौधरी कहाँ हैं। जिसपर योगेश रावत कहते हैं कि उन्हें नहीं पता कि आकांक्षा कहाँ है। योगेश रावत का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, नेटिजन्स दोनों के ब्रेकअप की बाते करने लगे। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।


योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी का क्या वास्तव में ब्रेकअप हो गया है। इसके बारे में किसी प्रकार की ऑफिशियल जानकारी नहीं प्राप्त है। 

Tags:    

Similar News