Naagin 7: बड़ा अपडेट! बदली ग्रैंड फिनाले की डेट, 7 जून नहीं, इस दिन लेगी नागिन अपना इंतकाम
Naagin 7 Big Breaking: नागिन 7 लवर्स के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है, जिसे सुन यक़ीनन फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे, आइए जानते हैं।
Naagin 7 Big Breaking: कलर्स चैनल का सुपरनैचुरल शो नागिन 7 अपने आखिरी पड़ाव पर है। शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने खुद ऐलान किया था कि नागिन 7 का ग्रैंड फिनाले एपिसोड 7 जून को आएगा, यानी कि आज नागिन 7 का आखिरी एपिसोड ऑन एयर होता, लेकिन अब बड़ा बदलाव कर दिया गया है, जी हां! नागिन 7 के ग्रैंड फिनाले की डेट बदल दी गई है, यानी कि नागिन 7 के कुछ और एपिसोड दर्शक देख सकेंगे, चलिए जानते हैं कि आखिर अब कब नागिन 7 का ग्रैंड फिनाले होगा।
नागिन 7 ग्रैंड फिनाले एपिसोड
नागिन 7 का आखिरी एपिसोड 7 जून यानी कि आज आने वाला था, जिस वजह से दर्शक थोड़े मायूस थे कि नागिन 7 ऑफ एयर हो जाएगा, लेकिन अब जानकारी मिली है कि नागिन 7 का ग्रैंड फिनाले एपिसोड 7 जून नहीं, बल्कि 14 और 15 जून को आएगा। जी हां! इस खबर पर पक्की मुहर लग चुकी है। दरअसल नागिन 7 का नया प्रोमो सामने आया है और उसी में ये जानकारी दी गई है कि नागिन अपना इंतकाम अब 14 और 15 जून को लेगी।
नागिन 7 के ग्रैंड फिनाले में होगा महा संग्राम
नागिन 7 के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में काफी कुछ धमाका होगा, जी हां! क्योंकि फिनाले एपिसोड में पुरानी नागिनें भी वापसी करने वालीं हैं, अनीता हसनंदानी और तेजस्वी प्रकाश नागिन 7 में कैमियो करने वाली हैं, इसी के साथ दिव्या अग्रवाल का भी एक खास कैमियो है। वहीं नागिन और ड्रैगन के बीच तांडव भी देखने को मिलेगा। यानी कि प्रियंका चाहर चौधरी और राधिका मान के बीच जबरदस्त डांस सीक्वेंस फिल्माया गया है। इसी के साथ ही नागिन 7 के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में भरनी और प्रथम की मौत हो जाएगी, अपनी नागरानी के लिए भरनी और प्रथम अपनी जान कुर्बान करते नजर आएंगे। नागिन 7 का ग्रैंड फिनाले एपिसोड फुल ऑन धमाकेदार होने वाला है, 14 और 15 जून को नागिन अपना इंतकाम लेकर दर्शकों को अलविदा कह देगी और फिर अगले साल नए सीजन के साथ नागिन की वापसी होगी।