सोने की खड़ाऊ, चांदी के कड़े पहन अंबानी के घर पहुंचें बागेश्वर बाबा, भड़के लोगों ने दिया ढोंगी बाबा

Dhirendra Shastri Video: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बिजनेमैन मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में आयोजित गणपति उत्सव में पहुंचें, जहां उनका लुक सुर्खियों में छाया रहा।

Update:2026-09-16 12:13 IST

Dhirendra Shastri Video From Ganesh Chaturthi Celebrations (Photo- Social Media)

Dhirendra Shastri’s Video From Ganesh Chaturthi Celebrations: देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर इन दिनों जश्न का माहौल है, दरअसल हर साल की तरह इस साल भी अंबानी परिवार ने अपने मुंबई स्थित घर एंटीलिया में धूमधाम से गणपति बप्पा का स्वागत किया, अब अंबानी परिवार के घर कोई उत्सव हो, और जानी मानी हस्तियां शिरकत न करें, ऐसा हो ही नहीं सकता, ऐसे में गणेशोत्सव पर बॉलीवुड और राजनीती से लेकर अलग-अलग क्षेत्रों के दिग्गज बप्पा के दर्शन के लिए अंबानी के घर पहुंचें, लेकिन इस दौरान सबके अधिक जिसने सुर्खियां बटोरी वो कोई और नहीं, बल्कि कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हैं, जी हां! आइए जानते हैं क्यों?

बागेश्वर बाबा के शाही ठाठ ने खींचा सबका ध्यान

बागेश्वर धाम के पर्ची वाले बाबा यानी कि धीरेंद्र शास्त्री ने जिस शाही ठाठ में अंबानीज के घर गणपति बप्पा का दर्शन करने पहुंचें, उसने सबका ध्यान खींच लिया, और अब उनके लुक की पूरे इंटरनेट पर जमकर चर्चा हो रही है, सिर्फ यही नहीं! यूजर्स ने उनके रॉयल लुक को देख उन्हें ढोंगी बाबा का भी टैग दे दिया है, आइए आगे बताते हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या पहना हुआ था।

Full View

धीरेंद्र शास्त्री के पहनावे के बारे में बताएं तो उन्होंने भगवा रंग के पारंपरिक वस्त्र धोती और कुर्ता पहना हुआ था और पैरों में बेहद खूबसूरत 'सोने की खड़ाऊ' (पादुका) पहनी हुई थी, साथ ही पैरों में चांदी के कड़े भी थे, इतना ही नहीं उनके पैरों में आलता लगा भी नजर आया। उनका पहनावा तो बेहद साधारण ही था, लेकिन यूजर्स की नजरें उनकी सोने की खड़ाऊ और चांदी की कड़े पर टिक गई, और बस फिर क्या था, लोगों ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया,।सोशल मीडिया पर यूजर्स बेहद भद्दे कमेंट्स कर रहें हैं।

एक यूजर ने बागेश्वर बाबा के इस वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ढोंगी बाबा।" दूसरे ने कहा, "भारत में सबसे अच्छा बिजनेस बाबा बन जाओ।" तीसरे ने लिखा, "पाखंडीयों का दौर चल रहा है।" चौथे ने लिखा, "लोगों को सिखाते हैं मोह माया त्याग दो और इनको देखो।" पांचवें ने लिखा, "जब तक पब्लिक नहीं जागेगी, नेताओं और बाबाओं से लूटती रहेगी।" वहीं एक अन्य ने कमेंट किया, "धर्म नहीं धंधा है, बाबा नहीं लुटेरा है।" इसी तरह तमाम आलोचना भरे कमेंट्स पढ़ने को मिल रह है। हालांकि वहीं कुछ भक्त उनकी तरफदारी भी कर रहें हैं कि उन्होंने सोने की खड़ाऊ नहीं पहना है, बल्कि खड़ाऊ बस गोल्डन परत चढ़ाई गई है।



 


Tags:    

Similar News