No Entry 2 में हुई इस एक्टर की वापसी, इस दिन से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
No Entry 2 Cast: नो एंट्री का बन रहा है सीक्वल, तो वहीं नो एंट्री की कास्ट पर आया अपडेट, फिल्म की शूटिंग इस दिन सो होगी शुरू
No Entry 2 Cast (Image Credit- Social Media)
No Entry 2 Cast: नो एंट्री फिल्म जिसमें सलमान खान, अनिल कपूर और अन्य अभिनेता थे। अब जाकर इसका सीक्वल बनने जा रहे हैं। जिसमें फिल्म की पूरी कास्ट को बदल दिया गया है। इस बार नो एंट्री 2 में वरूण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ को कास्ट किया गया था। लेकिन सरदार जी 3 को लेकर चल रही कंट्रोवर्सी की वजह से दिलजीत दोसांझ को फिल्म से निकाल दिया गया है। ऐसी खबरें सुनने को आई थी। लेकिन अब जाकर जो खबरें आ रही हैं। उसे जानकर दर्शक काफी खुश होंगे।
नो एंट्री 2 में हुई दिलजीत दोसांझ में वापसी (No Entry 2 Cast Joins Diljit Dosanjh)-
दिलजीत दोसांझ को बाहर किए जाने की खबरें खूब उड़ रही थी। पहले निधि दत्ता की बॉर्ड 2 से और फिर बोनी कपूर की No Entry 2 से निकालने की खबरें आई थी। लेकिन बाद में ये पुष्टि हुई की बॉर्डर 2 में दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे। और उन्होंने शूटिंग के बाद वीडियोज भी शेयर किया था। तो वहीं No Entry 2 को लेकर कहा गया कि शुरूआती मतभेदों की वजह से दिलजीत दोसांझ No Entry 2 से बाहर हो गए हैं। अफवारों का खंडन करते हुए क्रिएटिव टीम के सूत्र ने पुष्टि की दिलजीत दोसांज निश्चित रूप से इसके लिए तैयार है। और वास्तव में, इस साल अक्टूबर के बाद सह-कलाकार अर्जुन कपूर और वरूण धवन के साथ शूटिंग करेंगे।
फिलहाल फिल्म पटरी पर है। टीम अक्टूबर के बाद एक महीने के शेड्यूल के साथ काम शुरू करेगी। इसे ग्रीस, इटली और भारत में शूट किया जाएगा। हालांकि कहानी पहली वाली से अलग है, यह तीन पुरूषों, उनकी शादियों और विवाहेतर संबंधों के इर्द-गिर्द घूमती रहेगी। यह पहली No Entry का आध्यात्मिक सीक्वल है। जहाँ बोनी कपूर अपने मुख्य पुरूष और महिला कलाकारों की तारीखें तय करने में व्यस्त हैं, वहीं अनीस ने स्क्रिप्ट पूरी कर ली है। जल्द ही एक घोषणा की जाएगी।
रिपोर्ट कि माने तो अनीज बज्मी ने अंतिम नरेशन के लिए बॉर्डर 2 के सेट पर दिलजीत दोसांझ से मुलाकर की है। जब वह अहान शेट्टी, वरूण धवन और सुनील शेट्टी के साथ बॉर्डर 2 की शूटिंग कर रहे थे। तो वहीं निर्मता ने इस फिल्म के लिए तमन्ना भाटिया को भी फाइनल कर लिया है।