OTT Releases This Week: हॉरर से लेकर थ्रिलर तक इस हफ्ते ओटीटी पर जानिए क्या नया होगा रिलीज

New OTT Releases This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर दर्शकों को क्या नया देखने को मिलेगा, चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तारपूर्वक

Update:2026-11-11 11:06 IST

OTT Releases This Week (Image Credit-Social Media)

OTT Releases This Week:  नवंबर के दूसरे हफ्ते में कई OTT प्लेटफॉर्म्स पर फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होंगी। करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की क्राइम थ्रिलर 'दायरा' स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। करण जौहर की वेब सीरीज 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क', जिसमें शनाया कपूर मुख्य भूमिका में हैं, इसी हफ्ते के आखिर में रिलीज होगी। चलिए जानते हैं इस हफ्ते ओटीटी पर दर्शकों को क्या नया देखने को मिलेगा। 

ओटीटी रिलीज दिस वीक (New OTT Releases This Week)-

ब्लाइंड गेम (Blind Game)-

कलाकार: अर्जुन रामपाल, प्रियामणि

निर्देशक: संगीत सिवन

भाषा: हिंदी

रिलीज़ की तारीख: 11 नवंबर, 2026

कहाँ देखें: ज़ी5 (Zee5)

अर्जुन रामपाल और प्रियामणि अभिनीत यह दिलचस्प क्राइम थ्रिलर, एक सस्पेंड किए गए अधिकारी की कहानी है जो एक खोई हुई संपत्ति का पता लगाने के मिशन पर निकलता है। लेकिन छिपे हुए धन की तलाश के रूप में शुरू होने वाला यह सफर जल्द ही धोखे, विश्वासघात और लालच के एक खतरनाक खेल में बदल जाता है, जहाँ हर मोड़ पर एक गहरा और काला राज़ सामने आता है।

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3 (Students Of The Years)-

कलाकार: शनाया कपूर

निर्देशक: रीमा माया

भाषा: हिंदी

रिलीज़ की तारीख: 13 नवंबर, 2026

कहाँ देखें: जियोहॉटस्टार

शनाया कपूर इस थ्रिलर सीरीज़ के ज़रिए अपना OTT डेब्यू कर रही हैं। यह कहानी 'सेंट टेरेसा' स्कूल की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें अदिति मलिक की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी जुड़वां बहन आयशा की संदिग्ध मौत के रहस्य को सुलझाने के लिए स्कूल में अंडरकवर होकर जाती है। जैसे-जैसे वह गहराई से छानबीन करती है, कई चौंकाने वाले राज़ सामने आने लगते हैं।

दायरा मूवी (Dayara Movie)-

कलाकार: करीना कपूर खान, पृथ्वीराज सुकुमारन, कंवलजीत सिंह, अचिंत कौर, अनुजा साठे, सीमा आजमी, बिस्वपति सरकार

निर्देशक: मेघना गुलज़ार

भाषा: हिंदी

रिलीज़ की तारीख: 13 नवंबर, 2026

कहाँ देखें: नेटफ्लिक्स

'दायरा' एक हाई-प्रोफाइल घटना के बाद सिस्टम के भीतर नैतिक मूल्यों के टकराव की कहानी है। एक विवादित एनकाउंटर में अधिकारी रमन कुमार और उनकी टीम द्वारा संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के बाद, एक अन्य अधिकारी, अजूनी कोहली, इस बात की जाँच करती हैं कि क्या यह विवादित गोलीबारी पहले से रची गई थी (स्टेज्ड थी)। इससे सिस्टम के भीतर एक गहरा टकराव पैदा हो जाता है।

पारिवारिक मनोरंजन (Parivarik Manuranjan)-

कलाकार: पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी

जॉनर: फैमिली ड्रामा

भाषा: हिंदी

रिलीज़ की तारीख: 13 नवंबर, 2026

कहाँ देखें: सोनीलिव (SonyLIV)

मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हेलेन, जो एक प्रॉपर्टी मैनेजर और हाउसकीपर है, एक आलीशान हवेली की देखरेख और प्रबंधन के लिए लखनऊ आती है। साथ समय बिताते हुए, शांत और पारंपरिक स्वभाव वाले रंजन और हेलेन के बीच एक अनपेक्षित और प्यारा रोमांस पनपने लगता है। उनके इस रिश्ते को लेकर पड़ोसियों और स्थानीय लोगों के बीच खूब चर्चा, गपशप और मज़ेदार कयास लगाए जाने लगते हैं।

Tags:    

Similar News