Pawan Singh Video: पवन सिंह पर हुआ हमला, खुलेआम पत्थर फेंक कर दुश्मन ने किया वॉर, देखें वीडियो
Pawan Singh Video: वन सिंह का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें खुलेआम एक शख़्स उन पर पत्थर से वॉर करते नजर आया|
Pawan Singh Video (Photo-Social Media)
Pawan Singh Video: भोजपुरी पॉवर स्टार यानी कि पवन सिंह के फैंस उन्हें बहुत ही जल्द अपकमिंग रियलिटी शो Rise And Fall में देखने वाले हैं, जी हां! Rise and fall रियलिटी शो 6 सितंबर से शुरू हुआ है, पवन सिंह को इस शो में देखने के लिए उनके फैंस बहुत अधिक एक्साइटेड हैं और वे तो अभी से ही पवन सिंह को विनर मान बैठे हैं। वहीं इन चर्चाओं के बीच पवन सिंह का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें खुलेआम एक शख़्स उन पर पत्थर से वॉर करते नजर आया, जिसके बाद पवन सिंह भड़क गए, आइए दिखाते हैं।
पवन सिंह पर हुआ पत्थर से हमला (Pawan Singh Par Hua Hamla)
भोजपुरी पॉवर स्टार आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, वे सिर्फ देश भर में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में अपनी पहचान बना चुके हैं, जी हां! भोजपुरी दर्शक ने तो उन्हें भगवान से कम नहीं मानते। पवन सिंह चाहे गलत करें या सही, उनके फैंस आंख बंद कर उनके साथ खड़े रहते हैं। पवन सिंह की जितनी कट्टर फैन फॉलोइंग है, वहीं उनके कुछ कट्टर दुश्मन भी हैं। अभी हाल ही का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें पवन सिंह पर किसी ने पत्थर से हमला कर दिया है।
पवन सिंह के वायरल हो रहे वीडियो में उनके एक फैन द्वारा ही शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पवन सिंह स्टेज पर परफॉर्म करते रहते हैं, तभी अचानक उनके कान में एक पत्थर लगता है, वे ढूंढने लग जाते हैं कि क्या था, इसके बाद वे पत्थर उठाते हैं और भड़क उठते हैं। पवन सिंह पत्थर दिखाते हुए कहते हैं - ये कौन महानुभाव है बाबू। ये कौन दुश्मन है जो मुझे पत्थर से मारा है, इतने चाहने वाले आएं हैं, ये कौन मेरा दुश्मन आया है। तुम्हारे अंदर पॉवर है तो सामने आके दिखाओ। किसने मारा है पत्थर। छुप के वॉर मत करो, लाखों की संख्या में पता नहीं चलेगा कि तुम कहां गए, तुम्हारे एक पत्थर मारने से क्या पवन सिंह रुक जाएगा, पवन को कोई आज तक रोक पाया है, तूफान को उसके (भगवान) सिवा कोई रोक नहीं सकता है।" पवन सिंह के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहें हैं, किसी ने कहा खेसारी ने हमला करवाया है तो वहीं फैंस चिंता जता रहें हैं। बताते चलें कि पवन सिंह का ये वीडियो बेहद पुराना है, लेकिन पवन सिंह को लेकर हो रही इतनी कंट्रोवर्सी के बीच एक बार फिर यह वायरल हो गया है।