MMS कांड के बाद बनी Premanand Maharaj की शिष्या, अब बनने जा रही हैं माँ, भोजपुरी की ये अदाकारा
Priyanka Pandit Pregnant: एमएमएस कांड के बाद प्रियंका पंडित बनी प्रेमानंद की शिष्या, अब बनने जा रही हैं माँ, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
MMS Actress Priyanka Pandit Become Mother (Image Credit-Social Media)
MMS Actress Priyanka Pandit Pregnant: भोजपुरी सिनेमा की प्रसिद्ध एक्ट्रेस प्रियंका पंडित जो कभी अपने एमएमएस कांड की वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में थी। जब वो भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस में से एक थी। उस समय उन्होंने कई सारी फिल्मों में काम किया था। लेकिन जब उनका एमएमएस वीडियो वायरल हुआ, उसके बाद उनकी पूरी लाइफ बदल गई। कोई उनके साथ काम करने को तैयार ही नहीं था। लेकिन जैसे-जैसे व्यक्त आगे बढ़ता गया प्रियंका पंडित ने अध्यात्म का रास्ता चुना और प्रेमानंद महाराज जी की शिष्या बन गई। और उन्होंने Premanand Maharaj जी के शिष्य से शादी कर ली। अब जाकर वो माँ बनने वाली हैं।
भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित बनने वाली हैं माँ वायरल हुआ था एमएमस वीडियो (Bhojpuri Actress Priyanka Pandit Become Mother MMS Video Viral)-
भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा प्रियंका पंडित के जीवन के सबसे कठिन पल थे। जब उनका एमएमएस वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद उनको काफी ट्रोल किया गया था। तो वहीं बाद में प्रियंका पंडित श्रीकृष्ण की भक्त बन गई। जिसके बाद उन्होंने Premanand Maharaj के शिष्य से शादी कर ली। और आज प्रियंका पंडित ने सोशल मीडिया पर अपने जीवन से जुड़ी एक अहम खुशखबरी अपने फैंस के लिए शेयर किया है।
प्रियंका पंडित ने लिखा- हमारे जीवन में एक नन्हा आशीर्वाद आ रहा है, जैसा कि आप इस पोस्ट में देख सकते हैं।
प्रियंका भोजपुरी सिनेमा का जाना-पहचाना चेहरा हैं । जौनपुर की रहने वाली प्रियंका ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है और खेसारी लाल यादव , पवन सिंह और रितेश पांडे जैसे सितारों के साथ अभिनय किया है। हालांकि, एक कथित एमएमएस वीडियो के ऑनलाइन सामने आने के बाद उनके करियर को झटका लगा। प्रियंका ने इन दावों को खारिज करते हुए वीडियो को फर्जी बताया, लेकिन कहा कि इस विवाद के कारण उनके काम में गिरावट आई। समय के साथ, उन्होंने फिल्मों और ग्लैमर इंडस्ट्री से दूरी बना ली और कृष्ण के प्रति उनकी भक्ति और भी मजबूत हो गई।