Rise And Fall में पलटा पूरा खेल, बेसमेंट में पहुंचें ये सितारे

Rise And Fall 2: राइज एंड फॉल सीज़न 2 में एक पल में पूरा खेल पलट गया और ये सितारे बेसमेंट में आ पहुंचें।

Update:2026-10-21 19:00 IST

Rise And Fall 2

Rise And Fall 2: रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीज़न 2 में काफी सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहें हैं, जहां अभी हाल ही में काजल राघवानी और सारा का एविक्शन हुआ, वहीं पवन सिंह की एंट्री ने राइज एंड फॉल के टावर में आग लगा दी। पवन सिंह की एंट्री से घर का पूरा माहौल बदल गया। वहीं अब शो से जुडी बड़ी अपडेट सामने आ रही है, जी हां! सुनने में आ रहा है कि एक झटके में पूरा खेल बदल चुका है, आइए जानते हैं।

राइज एंड फॉल के बेसमेंट में पहुंचें ये सितारे

राइज एंड फॉल 2 में फिर तख्तापलट हुआ, जो कंटेस्टेंट्स पेंटहाउस में थे, वे अब बेसमेंट में आ चुके हैं और बेसमेंट वाले कंटेस्टेंट्स पेंटहाउस में पहुंच गए हैं, जिसकी वजह से गेम बेहद दिलचस्प बन गया है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राइज एंड फॉल के टावर में साइकिल टास्क हुआ, जिसके संचालक करण पटेल थे, इसी टास्क के दौरान पूरा खेल बदल गया और बेसमेंट के कंटेस्टेंट्स पेंटहाउस में पहुंच गए। पेंटहाउस में जो कंटेस्टेंट्स हैं वे निहारिका, जसवंत, प्रियंका चाहर चौधरी, ऋषभ जायसवाल, सोनम, गौतम गुलाटी और मनीष हैं, वहीं बेसमेंट में जो पहुंचे वे स्वरा भास्कर, शहज़ादा, करण पटेल और इरीना रुडाकोवा हैं, ये सितारे अब तक पेंटहाउस में राज कर रहे थे और अब बेसमेंट वाले इनका अंदाज देखने लायक होगा।

पवन सिंह की एंट्री से लगा मनोरंजन का तड़का

भोजपुरिया स्टार पवन सिंह अभी हाल ही में राइज एंड फॉल 2 में पहुंचे, इस दौरान उन्होंने शो में अपने पिछले अनुभवों को याद किया, याद दिला दें कि पवन सिंह राइज एंड फॉल के पहले सीजन का हिस्सा बनें थे, वे कुछ ही दिनों घर में रहे, फिर अपने काम की वजह से उन्होंने बीच में ही शो छोड़ दिया। अब एक बार फिर वे मनोरंजन का तड़का लगाने पहुंचें, जहां उन्होंने जमकर मस्ती की, कंटेस्टेंट्स संग ठुमका लगाया, साथ ही कुछ हसीनाओं संग काम करने की इच्छा भी जताई।

Tags:    

Similar News