Saiyaara OTT Release: सैयारा मूवी सिनेमाघरों के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज होगी जानिए

Saiyaara OTT Release Date: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा सिनेमागरों में रिलीज हो चुकी है, चलिए जानते हैं फिल्म कब ओटीटी पर रिलीज होगी

Update:2025-07-22 08:20 IST

Saiyaara OTT Release Date (Image Credit- Social Media)

Saiyaara OTT Release: मोहित सूरी की फिल्म सैयारा इस समय बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह से तहलका मचा रही हैं। उसे देखते हुए यही लग रहा है कि वो इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हो सकती है। तो वहीं Saiyaara Movie को देखने के लिए सिनेमाघरों में भारी भीड़ नजर आ रही है। इसके साथ ही जिन दर्शकों ने फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देखा है। वो इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। चलिए जानते हैं सैयारा मूवी कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। 

सैयारा मूवी ओटीटी रिलीज डेट (Saiyaara OTT Release Date In Hindi)-

अहान पांडे और अनीत पड्डा की पहली बॉलीवुड फिल्म सैयारा ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। फिल्म की कहानी से लेकर संगीत और नवोदित कलाकारों के अभिनय तक फिल्म के हर पहलू को सभी ने सराहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला हफ्ता भी पूरा नहीं किया है और दर्शक इसके ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सैयारा मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। दर्शक इस रोमांटिक ड्रामा मूवी को सिनेमाघरों के बाद नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं। लेकिन अभी तक फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर कम से कम दो महीने बाद ही रिलीज होगी। क्योंकि अभी तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों द्वारा काफी  ज्यादा पसंद की जा रही है। फिल्म ने चार दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रूपए तक के करीब कलेक्शन कर लिया है। जिस तरह से फिल्म कलेक्शन कर रही है। उसे देखते हुए लग रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड ब्रेक करेगी। फिल्म को दर्शकों द्वारा सिनेमाघरों में जिस तरह से पसंद किया जा रहा है।  उसे देखते हुए लग रहा है कि मेकर्स इतनी जल्दी तो फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर नहीं रिलीज करेंगे। 

Tags:    

Similar News