Salman Khan की Bigg Boss के सेट पर अचानक बिगड़ी तबियत, वीडियो वायरल
Salman Khan Bigg Boss 20: बिग बॉस के सेट पर अचानक से सलमान खान की तबियत बिगड़ने लगी, उनकी हालत देख कंटेस्टेंट्स परेशान हो गए, वहीं दर्शकों को भी चिंता होने लगी, जिसके बाद अब सलमान खान ने खुद हेल्थ को लेकर जानकारी दी।
Salman Khan Bigg Boss 20
Salman Khan Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के दूसरे वीकेंड के वार पर काफी कुछ धमाल देखने को मिला, सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई और साथ ही ट्रोलर्स पर भी गुस्सा जाहिर किया, जिस तरह सोशल मीडिया पर यूजर्स एक्टर्स को हर छोटी छोटी बात के लिए ट्रोल करते हैं, उन सभी ट्रोलर्स पर सलमान खान का गुस्सा फूटा, वरुण धवन, सोहेल खान और कैटरीना कैफ को भी ट्रोल करने वालों पर सलमान खान बरसे, लेकिन इसी दौरान एपिसोड के अंत में सलमान खान की तबियत खराब होती दिखी, जिससे फैंस टेंशन में आ गए, फैंस को यूं परेशान देख सलमान खान ने खुद अपनी हेल्थ पर अपडेट दिया।
सलमान खान की तबियत बिगड़ी
बिग बॉस के कई प्रोमो जारी किए गए हैं, जिसमें से एक प्रोमो देख दर्शकों की सांसे अटक गईं, क्योंकि सलमान खान सीने में दर्द होने का इशारा करते हैं, वे स्टेज पर ही लेट जाते हैं, इतना ही नहीं, वे टीम से डॉक्टर को बुलाने के लिए भी कहते हैं। सलमान खान को ऐसी हालत में देख कंटेस्टेंट्स तो परेशान तो थे ही, वहीं दर्शक के भी कुछ समझ में नहीं आया कि अचानक से सलमान खान को क्या हुआ।
बिग बॉस के प्रोमो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान बीच-बीच में सीने के पास दर्द का इशारा करते हैं, पानी की बोतल मांगते हैं लेकिन फिर उन्हें दर्द का एहसास होने लगता है। सलमान यंग डीएसए से जैसे ही कुछ कहने वाले हैं, तुरंत ही वे सीना पकड़ लेते हैं और वे झुक जाते हैं, फिर सलमान वहीं सीढ़ियों पर बैठ जाते हैं और सीना पकड़कर कराहते हैं और कहते हैं किसी को बुलाओ, डॉक्टर को बुलाओ और इसी के साथ वो जमीन पर ही लेट जाते हैं। इस प्रोमो ने सलमान खान के फैंस को टेंशन में ही डाल दिया था कि आखिर भाईजान को हो क्या गया?
प्रोमो के सामने आने के बाद सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर कर अपनी हेल्थ से जुड़ी जानकारी दी, जिसके बाद उनके फैंस राहत की सांस ले रहें हैं। सलमान खान ने अपने पोस्ट में लिखा, "भगवान की कृपा से मेरी सेहत में कोई खराबी नहीं है, जिस तरह से प्रोमो को एडिट किया गया, उससे ऐसा लगा जैसे सच में मुझे कोई हेल्थ प्रॉब्लम हो गई हो। प्रोमो को इस तरह एडिट नहीं करना चाहिए था। इससे मकसद ही खत्म हो जाता है और ऐसा लगता है कि मैं वही कर रहा हूं जो काजी घर में कर रहा था। दर्द दिखाने का मकसद सिर्फ काजी को यह बताना था कि उसने जो किया वह गलत था क्योंकि उसने मनोरंजन के लिए अपनी सेहत का इस्तेमाल किया, खासकर तब जब घर के 15 लोगों को पता नहीं था कि वह एक्टिंग कर रहा है और वे उसकी सेहत को लेकर परेशान हो रहे थे।" सलमान खान के इस पोस्ट को देख फैंस ने राहत की सांस ली, वहीं बिग बॉस की टीम द्वारा दोबारा से प्रोमो को एडिट कर शेयर किया, जिसमें अब दिख रहा है कि सलमान खान ने सिर्फ काजी को सबक सिखाने के लिए ऐसी एक्टिंग की थी।