Salman Khan ने बताया Bajrangi Bhaijaan 2 या Kick 2 बनेंगी या नहीं
Salman Khan New Movie: मातृभूमि के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने बताया कि उनकी फिल्म बजरंगी भाईजान, किक या दबंग का सीक्वल बनेगा या नहीं
Salman Khan New Movie Kick 2 And Bajrangi Bhaijaan 2 Update (Image Credit-Social Media)
Salman Khan New Movie: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि की वजह से सुर्खियों में हैं। मातृभूमि मूवी सिनेमाघरों में 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी। इससे पहले सलमान खान फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। तो वहीं सलमान खान मातृभूमि के प्रमोशन की वजह से बिग बॉस 20 के वीकेंट के वॉर की शूटिंग भी देर से कर रहे हैं। तो वहीं सलमान खान से जब उनकी सुपरहिट फिल्में बजरंगी भाईजान, किक और दबंग के सीक्वल के बारे में पूछा गया,उसपर सलमान खान ने जो जवाब दिया वो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सलमान खान बजरंगी भाईजान 2, किक 2 और दबंग 4 पर दिया अपडेट ( Salman Khan Gives Bajrangi Bhaijaan 2, Kick 2 And Dabangg 4 Update)-
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्म मातृभूमि के प्रमोशन के दौरान अपनी सुपरहिट फिल्में बजरंगी भाईजान, किक और दबंग के सीक्वल पर बात करते हुए नजर आएं हैं। जब सलमान खान से पूछा गया कि क्या उनकी फिल्म बजरंगी भाईजान, किक और दबंग का सीक्वल दर्शकों को देखने को मिलेगा। जिसपर सलमान खान ने कहा कि दबंग का सीक्वल देखने को मिल सकता है। दबंग आने वाली है क्योंकि दबंग फिल्म उनके प्रोडक्शन के तहत बनी है। इसके अलावा अन्य फिल्मों के सीक्वल पर वो बात नहीं कर सकते हैं क्योंकि इसके निर्माता अन्य लोग है।
बजरंगी भाईजान के सीक्वल को सलमान खान ने पूरी तरह से नकार दिया। उन्होंने कहा कि बजरंगी भाईजान का सीक्वल नहीं लाया जा सकता है क्योंकि फिर से उसी तरह के इमोशन और हर चीज को दोहराना सहीं नहीं होगा। इसके अलावा सलमान खान की फिल्म किक के सीक्वल को लेकर लगातार जो अटकले चल रही थी, उससे ये क्लियर होता है कि अभी सलमान खान बजरंगी भाईजान 2 और किक 2 पर किसी प्रकार का विचार नहीं कर रहे हैं। और नाहि उनके पास इसके बारे में किसी प्रकार की जानकारी है।