Salman Vs Anupam: सलमान खान को अनुपम खेर ने दी चुनौती, क्या होगा अंजाम?

Salman Khan Vs Anupam Kher: अनुपम खेर ने सलमान खान को खुलेआम चुनौती दी है, आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

Update:2026-10-14 19:22 IST

Salman Khan Vs Anupam Kher 

Salman Khan Vs Anupam Kher: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने सलमान खान संग पंगा ले लिया है, हालांकि ये पंगा रियल लाइफ में नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर होने वाला है, जी हां! अगले साल 2027 में सलमान खान और अनुपम खेर की फिल्म के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है, ये टक्कर सलमान खान की फिल्म "मॉन्स्टर" और अनुपम खेर की फिल्म "खोसला का घोसला 2" के बीच होगी, आइए जानते हैं विस्तार से।

सलमान खान वर्सेज अनुपम खेर

बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म "मॉन्स्टर" को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसकी शूटिंग अभी चल ही रही है। फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है, और रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान की ये फिल्म 2027 की ईद पर थिएटरों में रिलीज की जाएगी, मेकर्स द्वारा पहले ही हिंट दे दिया गया था कि फिल्म ईद पर ही रिलीज होगी, क्योंकि सलमान खान अपने फैंस को ईदी जरूर देते हैं। वहीं अभी हाल ही में अनुपम खेर की अपकमिंग फिल्म "खोसला का घोसला 2" की भी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया, जो 5 मार्च 2027 ही है, यानी कि दोनों ही फिल्में 2027 की ईद पर थिएटरों में उतरेगी, और फिर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश होगा। बता दें कि सलमान खान की फिल्म ईद पर हमेशा सिंगल ही रिलीज होती है, लेकिन इस बार अनुपम खेर ने उन्हें खुलेआम चुनौती दे दी है, देखना होगा कि इसका अंजाम क्या होगा।


सलमान खान की मॉन्स्टर

बता दें कि सलमान खान की मॉन्स्टर के साथ पहले प्रभास की स्पिरिट रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने रिलीज से पोस्टपोन कर दी, जिसकी वजह से सलमान को सिंगल रिलीज मिल गई थी, लेकिन अब "खोसला का घोसला 2" भी उसी दिन रिलीज हो रही है। बताते चलें कि मॉन्स्टर फिल्म में नयनतारा सलमान खान के साथ रोमांस करते नजर आएंगी। साथ ही अरविंद स्वामी, जैकी श्रॉफ और राहुल देव भी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे, वामसी पैडीपल्ली इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं, जबकि इसे दिग्गज निर्माता दिल राजू बना रहे हैं।

अनुपम खेर की खोसला का घोसला 2

खोसला का घोसला 2 अब सिनेमाघरों में 5 मार्च 2027 को रिलीज होगी। पहले इसे 28 अगस्त 2026 को रिलीज किया जाना था, इस फिल्म में अनुपम खेर के साथ बोमन ईरानी, रणवीर शौरी, परवीन डबास, तारा शर्मा, किरण जुनेजा, रवि किशन, दिव्या खोसला, निशांत वर्मा, कंगन बरुआ नंगिया और दानिश इकबाल मुख्य किरदारों में हैं। प्रिया मिश्रा और प्रशांत भागिया ने निर्देशित किया है।

Tags:    

Similar News