Sanchita Ugale को दे रहा था कोई धमकी उज्जवल शर्मा ने शेयर किया स्क्रीनशॉट, कहा- मरना पसंद

Sanchita Ugale Ujjawal Sharma Case: संचिता उगले के सुसाइड के बाद उनके को-एक्टर उज्जवल शर्मा पर उत्प्रीड़न काा आरोप लगा था, अब उन्होंने स्क्रीनशॉट शेयर किया है

Update:2026-06-16 15:27 IST

Sanchita Ugale Ujjawal Sharma Screenshot (Image Credit- Social Media)

Sanchita Ugale Case: संचिता उगले जिन्होंने कुमकुम भाग्य में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने विक्की कौशल, मनोज बाजपेयी समेत अन्य एक्टर के साथ फिल्मों में काम किया है। Sanchita Ugale ने 14 जून 2026 को अपने अपॉर्टमेंट पर खुदखुशी कर ली। जिसके बारे में जानकारी मिलने के बाद उनके दोस्तों और करीबियों ने कई तरह के बयान दिए। जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा में Sanchita Ugale और उनके को-एक्टर उज्जवल शर्मा का रिश्ता था। संचिता उगले की दोस्त ने उज्जवल शर्मा पर उत्पीड़न का आरोप लगाया और एक स्क्रीनशॉर्ट शेयर किया। जिसके बाद अब जाकर उज्जवल शर्मा ने भी Sanchita Ugale के साथ अपना स्क्रीनशॉट शेयर किया है। और इस पूरे मामले पर सफाई दी है। 

संचिता उगले केस में उज्जव शर्मा ने शेयर की स्क्रीनशॉट (Ujjawal Sharma Shared Screenshot With Sanchita Ugale)-

संचिता 14 जून को नालासोपारा ईस्ट स्थित अपने आवास पर मृत पाई गई थीं। परिवार के सदस्य उन्हें देखते ही पास के अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें वहां पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता मचेंद्र उगाले की शिकायत के बाद भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि वे सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं और जांच जारी है। 

उज्जवल शर्मा ने अपनी और संचिता के बीच का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि किसी से पैसे लेने से पहले मैं मरना प्रिफर करूँगा। जिसके बाद स्क्रीनशॉट में साफ दिख रहा है कि संचिता उज्जवल को ब्रो कहकर संबोधित कर रही हैं। इसके अलावा दोनों के बीच रिश्ता काफी अच्छा है। इसके अलावा उज्जवल ने एक और स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जिसमें संचिता कोई धमका रहा था। संचिता ने बताया उन्होंने ये सब स्क्रीनशॉट उज्जवल को शेयर किया है। जैसा की आप इस स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं।



Tags:    

Similar News