The Vvaan First Review: सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया की द वन कैसी है? आया पहला रिव्यू

The Vvaan Review: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म द वन का फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है, आइए जानते हैं ये फिल्म कैसी है।

Update:2026-09-24 22:57 IST

 The Vvaan First Review 

The Vvaan Review: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की मोस्ट अवेटेड फिल्म द वन 25 सितंबर यानी अगस्त कल से थिएटरों में दस्तक देने जा रही है, फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अच्छा खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। बता दें कि फिल्म की एडवांस बुकिंग कुछ दिन पहले ही शुरू की गई है और टिकटें धड़ल्ले से बिक रहीं हैं, जिस तरह से फिल्म की एडवांस बुकिंग हुई है, उसके मुताबिक ये फिल्म पहले दिन 7-8 करोड़ रुपए बॉक्स ऑफिस पर कमा सकती है, फिलहाल कलेक्शन तो बाद की बात है, पहले रिव्यू की बात करते हैं, फिल्म क्रिटिक्स द्वारा द वन का रिव्यू कर दिया गया है, आइए जानते हैं क्रिटिक्स ने फिल्म को कितनी रेटिंग दी और क्या कुछ कहा।

द वन का पहला रिव्यू आउट

द वन का पहला रिव्यू सामने आ चुका है, जो फिल्म क्रिटिक्स द्वारा किया गया है। जी हां! दरअसल मेकर्स ने द वन के थिएटरों में रिलीज होने से पहले स्पेशल स्क्रीनिंग रखी, जिसका हिस्सा फिल्म क्रिटिक्स भी बने और अब उन्हीं ने फिल्म की रिलीज से पहले इसका रिव्यू किया।

जाने माने फिल्म क्रिटिक सुमित कादेल ने द वन का रिव्यू करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, "TheVVAAN: छठी मैय्या - मिट्टी से जुड़ी कहानी और एक अनकही लोक-कथा का संगम!! जड़ों से जुड़ा सिनेमाई अनुभव।" इस रिव्यू के साथ उन्होंने फिल्म को 3.5 स्टार दिए।

Full View

वहीं दूसरे फिल्म क्रिटिक रोहित जायसवाल ने भी द वन का रिव्यू किया, उन्होंने फिल्म का रिव्यू करते हुए लिखा, "TheVVAAN: पूरे परिवार के मनोरंजन के लिए एक बेहतरीन फ़िल्म! यह रोज़मर्रा की चीज़ों से हटकर कुछ नया और ताज़गी भरा अनुभव है! यह लोक-कथाओं और फ़ैंटेसी पर आधारित एक ऐसी फ़िल्म है जो अपनी जड़ों से गहराई से जुड़ी है।" इस रिव्यू के साथ उन्होंने द वन को 5 में से 3.5 स्टार दिए हैं।

Full View

द वन स्टार कास्ट

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा द वन में सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल और श्वेता तिवारी भी अहम किरदारों में हैं। इस फिल्म को बिना किसी कट के U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है। इस फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 16 मिनट का है। द वन की कहानी बिहार के पटना जिले के बिहटा गांव की 400 साल पुरानी मान्यता और रहस्यमयी जंगल पर आधारित है।

Tags:    

Similar News