Tumm Se Tumm Tak Upcoming: वर्धन हाउस छोड़ देगी अनु, क्या होगा आर्या का अगला कदम

Tumm Se Tumm Tak Upcoming: अनु और आर्या की कहानी ने एक नया मोड़ ले लिया है, आइए जानते हैं कि अपकमिंग एपिसोड में क्या हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा।

Update:2026-07-12 07:10 IST

Tumm Se Tumm Tak Upcoming

Tumm Se Tumm Tak Upcoming: तुम से तुम तक सीरियल में आए दिन जबरदस्त ट्विस्ट एंड टर्न्स आ रहें हैं और अपकमिंग एपिसोड तो और अधिक धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि अनु के सामने आर्या का सच आ गया है और अब वो आर्या की बातों पर भरोसा नहीं कर पा रही है। जिस अनु को अपने आर्या सर पर सबसे ज्यादा भरोसा था, उन्हीं से अनु का भरोसा तोड़ दिया है, जिससे अनु का दिल बुरी तरह टूट गया है, आइए जानते हैं कि अब आगे की कहानी में क्या क्या कुछ होने वाला है।

आर्या से दूर होगी अनु

तुम से तुम तक सीरियल बेहद दिलचस्प मोड़ पर है, जलंधर ने मरते हुए अनु के मन में आर्या के खिलाफ शक पैदा कर दिया। वहीं जब अनु अपने मोहल्ले अपनी मम्मी पापा से मिलने पहुंचीं, वहां उसने आर्या का झूठ पकड़ा, किस तरह आर्या ने उसके घर के चीजों को देख अपने अतीत की झूठी कहानी सुनाई थी। अनु को जैसे ही पता चलता है कि आर्या ने उससे इतना बड़ा झूठ बोला है, वह फौरन वर्धन हाउस आती है और आर्या से अपने सवालों का जवाब मांगती है, अनु पूछती है आर्या से कि उसने झूठी कहानी क्यों बताई।


वहीं आर्या फिर झूठ बोल देता है कि उसने अनु और विपिन की शादी रोकने के लिए झूठ बोला था, लेकिन इस बार अनु अपना भरोसा आर्या से खो चुकी है, वह आर्या से साफ-साफ कहती है कि उसे इस वक्त उसकी एक भी बातों पर भरोसा नहीं हो रहा। आर्या पर चिल्लाकर अनु अब घर छोड़कर जाने वाली है। जी हां! अपकमिंग ट्रैक में दर्शक देखेंगे कि अनु वर्धन हाउस और आर्या को छोड़ अपने मम्मी पापा के घर चली जाएगा, वहीं आर्या चाहकर भी अनु को रोक नहीं पाएगा, क्योंकि उसे अनु की नाराजगी का पता है। लेकिन आर्या जल्द ही अनु को मना लेगा और इसमें उसकी मदद झेंडे सर करने वाले हैं, झेंडे की वजह से अनु और आर्या फिर मिलेंगे, और फिर आर्या उसे वर्धन हाउस वापस लेकर आएगा। आने वाले समय में कहानी में काफी ज्यादा उतार चढ़ाव देखने को मिलने वाले हैं, दर्शकों को एक के बाद एक धमाकेदार ट्विस्ट एंड टर्न्स के लिए तैयार रहना चाहिए।

Tags:    

Similar News