बड़ी खबर! बागेश्वर बाबा के भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, जमीन विवाद में फायरिंग का है मामला

Chhatarpur News: पुलिस ने घटना में प्रयोग किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया है। वहीं, इस मामले में एक नामजद और एक अज्ञात आरोपी की तलाश अभी भी जारी है।

Update:2026-07-15 18:34 IST

Chhatarpur News

Chhatarpur News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर (Chhatarpur) जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है। राजनगर थाना क्षेत्र (Rajnagar Police Station) के कोड़ा गांव में जमीन विवाद (Land Dispute) के दौरान हुई फायरिंग (Firing) और मारपीट (Assault) के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Pandit Dhirendra Krishna Shastri) के भाई शालिग्राम गर्ग (Shaligram Garg) और अंकित मिश्रा (Ankit Mishra) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने घटना में प्रयोग किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया है। वहीं, इस मामले में एक नामजद और एक अज्ञात आरोपी की तलाश अभी भी जारी है।

जमीन विवाद के दौरान हुई फायरिंग और मारपीट

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की दोपहर लगभग 2 बजे कोड़ा गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि फायरिंग और मारपीट की घटना हो गई। इस घटना में मोतीलाल कुशवाहा (Motilal Kushwaha) को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल को पहले जिला अस्पताल (District Hospital) में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर (Gwalior) रेफर कर दिया गया। घायल पक्ष का आरोप है कि शालिग्राम गर्ग और उनके साथियों ने जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट की और गोली भी चलाई।

घटना के वीडियो भी आए सामने

इस पूरे घटनाक्रम के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिन्हें पुलिस ने अपनी जांच का भाग बनाया है। पुलिस वीडियो के आधार पर घटना के हर पहलू की जांच कर रही है ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके।

पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस मामले में एडिशनल एसपी (Additional SP) आदित्य पटले (Aditya Patle) ने बताया कि इस केस में कुल 4 आरोपी हैं, जिनमें 3 नामजद और एक अज्ञात शामिल है। पुलिस ने शालिग्राम गर्ग और अंकित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी जब्त कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। शुरुआती जांच में विवाद की वजह जमीन से जुड़ा मामला सामने आया है और पूरे मामले की जांच अभी जारी है।

पहली बार बोले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

इस पूरे मामले पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति कानून के खिलाफ कार्य करेगा, उसके खिलाफ कानून अपना काम करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनके गांव या आसपास होने वाली हर घटना को उनसे या बागेश्वर धाम से जोड़ना उचित नहीं है।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यह भी दोहराया कि वह पहले ही सार्वजनिक रूप से साफ़ कर चुके हैं कि उनका अपने भाई शालिग्राम गर्ग से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि वे कानून और न्याय के साथ हैं और जो भी गलत करेगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Tags:    

Similar News