Rajasthan Election 2023: सीएम योगी का गहलोत सरकार पर बड़ा हमला, बोले-राजस्थान विकास में भले पीछे रह गया, भ्रष्टाचार और महिला अपराध में नंबर-1 है

Rajasthan Election 2023: सीएम योगी ने कहा, गहलोत सरकार विकास नहीं करा सकती, यह सरकार गरीबों का कल्याण भी नहीं कर सकती, पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए भाजपा को लाएं, देश की समस्या का नाम कांग्रेस है, कांग्रेस कहती है कि राम और कृष्ण तो हुए ही नहीं।

Update: 2023-11-18 11:17 GMT

CM Yogi Adityanath (Pic: Social Media)

Rajasthan Election 2023: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने राज्य के जालौर और शिव में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में भ्रष्टाचार चरम पर है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान में कुछ भी नहीं किया है। सीएम योगी ने जालौर के सांचैर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सांचैर के पवित्र भूमि और विश्व की सबसे बड़ी गौशाला पथमेड़ा को नमन, ‘भारत विकास की बुलंदियों को छू रहा है, राजस्थान विकास में पीछे रह गया, राजस्थान भ्रष्टाचार, साइबर क्राइम, गोतस्करी और महिला अपराध में नंबर-1 है।

यह राजस्थान और देश के भविष्य को बदलने का चुनाव है-

जालौर के सांचैर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह केवल एक चुनाव नहीं है, यह राजस्थान और हमारे देश दोनों के भविष्य को बदलने का चुनाव है। पिछले 5 वर्षों में राजस्थान ने जो झेला है, उसका अब बदला लेने का चुनाव भी है।

गहलोत सरकार गरीबों का कल्याण भी नहीं कर सकती

बाड़मेर के शिव में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में कहा कि यह सरकार विकास नहीं करा सकती, यह सरकार गरीबों का कल्याण भी नहीं कर सकती, पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए भाजपा को लाएं, देश की समस्या का नाम कांग्रेस है, कांग्रेस कहती है कि राम और कृष्ण तो हुए ही नहीं।

मोदी के नेतृत्व में नया भारत समाधान निकालता

बाड़मेर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा एक तरफ कांग्रेस के नेता कहते हैं कि देश के संसाधनों पर मुसलमानों का अधिकार है और प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार देश के गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं का है। वे (कांग्रेस) तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं और पीएम मोदी सबके साथ और विकास की बात करते हैं। कांग्रेस समस्या देती है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नया भारत समाधान निकालता है।

सीएम योगी ने कांग्रेस और राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर एक के बाद एक कई निशाने साधे। उन्होंने राजस्थान की जनता से बदलाव करने के लिए भाजपा को वोट देने की बात कही।

Tags:    

Similar News