Short Video: लखनऊ में छात्रों का बड़ा प्रदर्शन, CJP की एंट्री से गरमाई सियासत, Eco Garden में भीड़
Short Video: लखनऊ का ईको गार्डन पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर छात्रों के बड़े प्रदर्शन का केंद्र बना हुआ है। बड़ी संख्या में छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन स्थल पर जुट रहे हैं। इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के लखनऊ पहुंचने की चर्चा भी तेज हो गई है। हालांकि कई प्रदर्शनकारी छात्रों ने स्पष्ट किया है कि उनका किसी राजनीतिक संगठन से संबंध नहीं है और वे केवल छात्र हितों व निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने ईको गार्डन और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया है।
By : Aditya Kumar Verma
Update:2026-06-13 09:59 IST