Short Video: NEET UG 2026 Cancel, पेपर लीक, CBI जांच और सरकार पर बड़े सवाल
Short Video: NEET UG 2026 परीक्षा अब बड़े विवाद में घिर गई है। 3 मई को हुई परीक्षा को कथित पेपर लीक और भारी अनियमितताओं के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कई राज्यों में सॉल्वर गैंग पकड़े गए हैं और जांच में कई सवाल कथित गैस पेपर से मैच होने की बात सामने आई है। अब पूरे मामले की जांच CBI करेगी। विपक्ष ने धर्मेंद्र प्रधान और NTA की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि इस व्यवस्था ने लाखों छात्रों के सपनों को नुकसान पहुंचाया है। अब देशभर के छात्र नई परीक्षा तारीख का इंतजार कर रहे हैं।
By : Aditya Kumar Verma
Update:2026-05-13 09:03 IST