रोहित और विराट के फैंस के लिए बुरी खबर, अगस्त में नहीं खेलेंगे दोनों दिग्गज!

रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस के लिए बुरी खबर! अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज रद्द, अब अक्टूबर तक इन दोनों दिग्गजों को देखने के लिए करना होगा इंतजार। जानें पूरा मामला और अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी वापसी के बारे में।

Update:2025-07-06 15:44 IST

Virat Kohli and Rohit Sharma 

भारतीय क्रिकेट फैंस को विराट कोहली और रोहित शर्मा को फिर से टीम इंडिया की जर्सी में देखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। फैंस को उम्मीद थी कि दोनों खिलाड़ी अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे, लेकिन बीसीसीआई ने इस सीरीज को रद्द कर दिया है। अब फैंस को इन दोनों को अक्टूबर तक देखना होगा।

रोहित-कोहली को देखने के लिए करना होगा इंतजार

भारत और बांग्लादेश के बीच अगस्त में तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज होने वाली थी, लेकिन इसे बीसीसीआई और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की सहमति से रद्द कर दिया गया है। अब यह सीरीज अगले साल सितंबर में होगी। इस सीरीज के रद्द होने से फैंस को काफी निराशा हुई है, क्योंकि रोहित और कोहली ने पिछले साल टी20 क्रिकेट से संन्यास लिया था और इस साल मई में दोनों ने टेस्ट क्रिकेट से भी अलविदा ले लिया। इसके बाद फैंस को सिर्फ वनडे में ही इन दोनों खिलाड़ियों को खेलते हुए देखने का मौका मिलता था। अब फैंस को अक्टूबर तक इंतजार करना होगा।

अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे रोहित-कोहली

रोहित और कोहली अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे। भारतीय टीम को अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है, जहां तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेले जाएंगे। वनडे सीरीज 19 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि टी20 सीरीज 29 अक्टूबर से शुरू होगी। रोहित और कोहली आखिरी बार मार्च 2025 में टीम इंडिया के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में खेले थे, और इस दौरान दोनों ने भारतीय टीम के साथ चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी जीता था।

Tags:    

Similar News