क्या चिन्नास्वामी स्टेडियम बंद होगा? IPL और वर्ल्ड कप मैचों पर भारी संकट, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा!
M Chinnaswamy Stadium Unsafe: कर्नाटक सरकार की रिपोर्ट में बताया गया है कि यह स्टेडियम भविष्य में बड़े आयोजनों के लिए असुरक्षित है। IPL, वर्ल्ड कप मैचों और अन्य आयोजनों पर संकट, जानें इस रिपोर्ट के अहम खुलासे।
Crisis at Chinnaswamy Stadium Danger looms over IPL and World Cup matches, big revelation report
M Chinnaswamy Stadium Unsafe: बेंगलुरु में हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत के बाद अब कई अहम बातें सामने आ रही हैं। इस मामले की जांच के लिए कर्नाटक सरकार ने जस्टिस जॉन माइकल डी'कुन्हा की अध्यक्षता में एक आयोग का गठन किया था। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार, आयोग ने कर्नाटक सरकार को जो रिपोर्ट दी है, उसमें चिन्नास्वामी स्टेडियम को किसी भी बड़े कार्यक्रम या मैच के लिए असुरक्षित और अनुपयुक्त बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर भविष्य में यहां बड़े आयोजन होते हैं, तो यह लोगों की सुरक्षा के लिए खतरे का कारण बन सकता है।
आयोग ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), इवेंट मैनेजमेंट कंपनी DNA एंटरटेनमेंट और कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) को जिम्मेदार ठहराया है। रिपोर्ट में बताया गया कि स्टेडियम में इमरजेंसी एग्जिट की व्यवस्था सही नहीं है, एंट्री और एग्जिट गेट की संख्या कम है, और स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक का दबाव बहुत ज्यादा रहता है। इसके अलावा, पार्किंग के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं है।
चिन्नास्वामी स्टेडियम पर संकट
यह रिपोर्ट उस समय सामने आई है जब कुछ हफ्तों में यहां महिला ODI वर्ल्ड कप के मैच होने हैं। भारत और श्रीलंका मिलकर महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 की मेज़बानी करेंगे, और इस टूर्नामेंट के 4 मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारत और श्रीलंका के बीच पहला वर्ल्ड कप मैच भी इसी मैदान पर होगा।
इसके अलावा, कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) ने पहले ही यह घोषणा की है कि प्रदेश का टी20 फ्रैंचाइज़ी टूर्नामेंट, महाराजा ट्रॉफी, क्लोज्ड डोर होगा। इसका मतलब है कि इस मैच को कोई दर्शक स्टेडियम में नहीं देख सकेगा। महाराजा ट्रॉफी 11 अगस्त से शुरू हो रही है। आईपीएल और डब्ल्यूपीएल के मैच भी इसी स्टेडियम पर खेले जाते रहे हैं, लेकिन आयोग की रिपोर्ट के बाद अब चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सवाल उठने लगे हैं।